कहां से कहां तक चलती है भारत की सबसे तेज ट्रेन, स्पीड में चीते को भी छोड़ देती है पीछे

India Fastest Train:भारत में ऐसे तो रोजाना 13523 ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इनमें से कुछ की ही रफ्तार इतनी तेज है कि वो एक घंटे में 100 से 150 किलो मीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। जिसमें वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी, गतिमान और कुछ अन्य सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में से भी एक की रफ्तार इतनी तेज है कि चीते की रफ्तार भी धीमी लगती है। भारत की एक वंदे भारत की स्पीड चीते की रफ्तार से भी ज्यादा है।

01 / 07
Share

भारत की सबसे तेज ट्रेन

वंदे भारत आने के बाद भारत की सबसे तेज ट्रेन का खिताब तो इसी के पास है, लेकिन इसमें से भी नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज गति से पटरी पर दौड़ती है।

02 / 07
Share

सबसे तेज वंदे भारत की स्पीड

भारत में सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस Delhi Varanasi Vande Bharat है, जो 180 किमी/घंटा (112 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति तक पहुंच सकती है। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि चीते की टॉप स्पीड 130 KM प्रति घंटे है।

03 / 07
Share

आगरा दिल्ली वंदे भारत हो जाएगी सबसे तेज

भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार मानी जाने वाली यह नई सेवा आगरा और दिल्ली के बीच की दूरी को केवल 1 घंटे 30 मिनट में पूरा करेगी, जिससे यह भारत की सबसे तेज़ ट्रेन सेवाओं में से एक बन जाएगी।

04 / 07
Share

आगरा और दिल्ली वंदे भारत की टॉप स्पीड

वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के आगरा और नई दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की उल्लेखनीय गति से चलेगी। यह उसी मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की तुलना में काफी बेहतर है, जिन्हें 200 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 2 से 4 घंटे लगते हैं।

05 / 07
Share

दूसरी सबसे तेज ट्रेन

भारत की दूसरी सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है, जो 160 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से पटरी पर दौड़ती है। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से उत्तर प्रदेश के झांसी के बीच चलती है।

06 / 07
Share

तीसरी सबसे तेज ट्रेन

भारत की तीसरी सबसे तेज ट्रेन नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है। जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली और भोपाल के बीच चलती है। यह एक समय की सबसे तेज ट्रेन भी थी।

07 / 07
Share

कौन सी राजधानी सबसे तेज

इसके बाद मुंबई - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (12034) सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है, जो 140 किमी/घंटा की स्पीड से अपनी दूरी कवर करती है।