हथियारों का बड़ा एक्सपोर्टर बना भारत, जानें कौन से देश हैं सबसे बड़े खरीददार
भारत अपनी जरूरत के लिए कभी अमेरिका से तो कभी रूस और फ्रांस से हथियार खरीदता रहा है। लेकिन अब भारत की यह छवि बदलती जा रही है और अब भारत हथियारों के बड़े एक्सपोर्टर देशों में शामिल हो गया है। भारत ने एक साल में 21 हजार करोड़ से ज्यादा का डिफेंस साजो-सामान दूसरे देशों को बेचा है, यानी एक्सपोर्ट किया है।
म्यांमार को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट
भारत के हथियार निर्यात में सबसे बड़ा योगदान युद्ध पोतों का है। भारत कई देशों युद्धपोत बेचता है। भारत से हथियार खरीदने वाले देशों में सबसे आगे म्यांमार है और भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट का 31 फीसद म्यांमार को ही होता है। म्यांमार भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही देश की लुक ईस्ट पॉलिसी के तहत एक अहम सहयोगी है। म्यांमार के साथ भारत की सीमाएं भी जुड़ती हैं।
श्रीलंका भारतीय हथियारों का बड़ा खरीददार
भारत अपने डिफेंस एक्सपोर्ट 19 फीसद श्रीलंका को करता है। इस मामले में म्यांमार के बाद श्रीलंका का नंबर दूसरा है। जिस रूस से भारत मिराज और मिग जैसे विमान खरीदता है, उसे ही भारत अब गोला-बारूद भी बेच रहा है।
मॉरिशस भी खरीदता है हथियार
भारत में बने हथियारों का खरीदार मॉरिशस भी है। भारत सिर्फ युद्ध पोत ही नहीं तेजस जैसे लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट भी निर्यात करता है। भारत के कुल डिफेंस एक्सपोर्ट का 12 फीसद मॉरिशस को जाता है।
सेशल्स को 9 फीसद निर्यात
भारत डिफेंस एक्सपोर्ट के मामले में लगातार अपने पांव पसार रहा है। भारत में बने सेंसर्स की भी मांग कई देशों में है। भारत अपने कुल रक्षा निर्यात का 9 फीसद सेशल्स को करता है। सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का निर्यात भी भारत करता है।
आर्मर्ड व्हीकल का निर्यात
डिफेंस एक्सपोर्ट के मामले में भारत जिस तेजी से बढ़ रहा है वह मेक इन इंडिया पहल का ही परिणाम है। भारत के कुल रक्षा निर्यात का 5.10 फीसद अर्मेनिया को और 5.9 फीसद नेपाल को करता है। भारत कई देशों को आर्मर्ड व्हीकल भी बेचता है।
आर्टिलरी और इंजन का भी निर्यात
भारत के रक्षा निर्यात का 4.3 फीसद मालदीव्ज को, 4.3 फीसद वियतनाम को, 3.9 प्रतिशत इक्वाडोर को होता है। भारत आर्टिलरी के साथ मिसाइलें और इंजन भी निर्यात करता है। ताकि छोटे देशों की रक्षा जरूरतें पूरी हो सकें।
सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम
मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा
पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था
कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर
Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन
Hori Khele Raghuveera Lyrics: होली खेले रघुवीरा अवध में... होली के रंग में भांग-सा नशा घोल देता है का ये फिल्मी गाना, यहां देखें 'होली खेले रघुवीरा' लिरिक्स इन हिंदी
Bhang Pakora Recipe: भांग के पकौड़े खाकर मिजाज होगा मस्त, नोट करे होली स्पेशल भांग के पकौड़े की आसान रेसिपी, 100% क्रिस्पी होने की है गारंटी
Happy Holi Wishes Images in Bhojpuri: हमर कलर सबसे चटकार होई.... भोजपुरी में आपन लोग के दीं होली के शुभकामना, कहीं हैप्पी होली बा..
कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'पाखंडी', कहा- मुख्यमंत्री वाकयुद्ध का ले रही हैं आनंद
INDM vs AUSM Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से हराकर फाइनल में सचिन की इंडिया मास्टर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited