खतरनाक रास्ते, पथरीली पहाड़ियां...बाइक पर सवार होकर लेह से कारगिल पहुंची सेना की 25 महिलाएं; देखें तस्वीरें

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर सेना की ओर से रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हेडक्वार्टर यूनीफॉर्म फोर्स की ओर से ऑल वूमेन मोटरबाइक रैली क आयोजन किया गया था, जिसमें सेना से जुड़ी 25 महिलाओं ने लेह से कारगिल के खतरनाक रास्तों पर बाइक दौड़ाई।

01 / 05
Share

​16 दिन में खत्म हुई बाइक रैली​

ऑल वूमेन मोटरबाइक रैली लेह युद्ध स्मारक से शुरू हुई थी, जो 16 दिनों की यात्रा पूरी करके कारगिल युद्ध स्मारक पर खत्म हुई।

02 / 05
Share

​खतरनाक रास्तों पर दौड़ाई बाइक​

महिला बाइकर्स ने कई खतरनाक रास्तों और पहाड़ियों पर बाइक दौड़ाई। इस दौरान महिला बाइकर्स ने लेह से कारगिल तक खारदुंग ला और उमलिंग ला के लद्दाख के चुनौतीपूर्ण इलाकों को भी पार किया।

03 / 05
Share

​अनुभवी 25 महिलाओं का किया गया था चयन​

इस कठिन और चुनौतीपूर्ण बाइक रैली के लिए सेना की 25 अनुभवी महिला बाइकर्स का चयन किया गया था।

04 / 05
Share

​ये महिलाएं थी शामिल​

महिला बाइकर्स में सैन्य कर्मियों की पत्नियां, सेवारत महिला अधिकारी और अन्य रैंक की महिलाएं शामिल थीं ।

05 / 05
Share

​19300 फीट पर दौड़ाई बाइक​

महिला सवारों ने दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल दर्रे उमलिंग ला(19300 फीट) पर भी बाइक दौड़ाई।