दिवाली से पहले बंपर धमाका, 10 राज्य-10 नई Vande Bharat; रेलवे का नया प्लान

इस दीपावली से पहले रेलवे नया धमाका करने वाला है। रेलवे का प्लान 10 राज्यों में 10 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 10 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। योजना के मुताबिक, ये वंदे भारत ट्रेनें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशाा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों को आपस में जोड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक, 10 में तीन वंदे भारत अकेले ओडिशा को मिलेंगी। वहीं, तीन वंदे भारत कोलकाता के हावड़ा के लिए चलेंगी।

01 / 07
Share

​15 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को देश को 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात रेंगे। इसमें एक ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी कैंट से झारखंड के देवघर के बीच चलेगी।

02 / 07
Share

​हावड़ा के लिए तीन वंदे भारत​

पीएम मोदी 15 सितंबर को हावड़ा के लिए तीन वंदे भारत का उद्घाटन करेंगे। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से भागलपुर, हावड़ा राउरकेला और हावड़ा से गया के लिए चलेंगी।

03 / 07
Share

​आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत​

आगरा कैंट से वाराणसी के बीच वंदे भारत का उद्घाटन होगा। यह वंदे भारत टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज में रुकेगी।

04 / 07
Share

​आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत​

आगरा कैंट से वाराणसी के बीच वंदे भारत का उद्घाटन होगा। यह वंदे भारत टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज में रुकेगी।

05 / 07
Share

​पटना से टाटानगर​

पटना से टाटानगर वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह टाटानगर से सुबह छह बजे चलेगी और सात घंटे का सफर तय कर पटना पहुंचेगी। पटना से करीब तीन बजे चलेगी और 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

06 / 07
Share

​हुबली से पुणे को जोड़ेगी वंदे भारत​

कर्नाटक के हुबली से चलने वाली वंदे भारत महाराष्ट्र के पणे को पहुंचेगी। हुबली से सुबह पांच बजे चलकर करीब डेढ़ बजे चलकर पुणे डेढ़ बजे पहुंचेगी।

07 / 07
Share

​इन रूटों पर भी चलेगी वंदे भारत​

इसके अलावा नागरपुर- सिकंदराबाद, दुर्ग- विशाखापत्तनम वंदे भारत को भी पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।