भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट पर देती है 70 फीसदी तक की छूट, जानिए किन्हें मिलता है फायदा
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को टिकट में भारी छूट का तोहफा दिया है। हालांकि, यह छूट विशेष यात्रियों को ही उपलब्ध होती है। रेलवे ने छात्रों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों और विकलांग व्यक्तियों सहित यात्रियों के विशिष्ट समूहों को उनकी यात्रा को किफायती बनाने के लिए किराए में छूट देने की पहल की है। इन रियायतों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए ट्रेन यात्रा को और अधिक किफायती बनाना है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए रियायतें
भारतीय रेलवे दिव्यांग लोगों का विशष ध्यान रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से दिव्लांग या पूरी तरह से दिव्लांग यात्रियों को ट्रेन किराए पर 75% तक की छूट मिलती है। ये छूट जनरल क्लास, स्लीपर और 3एसी पर लागू होती है।

दिव्यांग यात्रियों को 50% तक छूट
1AC और 2AC श्रेणियों में दिव्लांग यात्री 50% रियायत के पात्र हैं। राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए, 3AC और AC चेयर कार बुकिंग पर छूट 25% है।

दिव्यांग यात्रियों के साथी को भी फायदा
विकलांग यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले यात्री को भी समान छूट मिलती है, जिससे व्यक्ति और उनके साथी दोनों के लिए सस्ती यात्रा सुनिश्चित होती है।

मूक-बधिरों को 50 फीसदी छूट
जो यात्री पूरी तरह से सुनने और बोलने में असमर्थ हैं, वे भी भारतीय रेलवे से यात्रा करते समय 50% छूट के पात्र होते हैं।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों में छूट
रेल मंत्रालय के अनुसार, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, हमसफर, गतिमान और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित सभी ट्रेनों में दिव्यांगजन (PwD)कोटा मान्य होता है।

गंभीर मरीजों को छूट का लाभ
कैंसर, थैलेसीमिया, हृदय रोग, किडनी रोग, हीमोफीलिया, तपेदिक, एड्स, ऑस्टियोमी, एनीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर मरीज को भी 50-100 फीसदी तक की छूट मिलती है।

छात्रों को भी रियायतें
छात्रों को अपने गृहनगर या शैक्षिक दौरों पर यात्रा करते समय ट्रेन किराए में राहत मिल सकती है। ट्रेन की श्रेणी के आधार पर छूट 50% से 75% तक होती है। यह रियायत शिक्षा के लिए लंबी यात्रा करने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
हमारी आकाशगंगा में कितने सौरमंडल है?
Feb 22, 2025

Bhagyalakshmi की मायरा मिश्रा ने बॉयफ्रेंड संग लिये सात फेरे, लाल जोड़े में लगीं अप्सरा सी खूबसूरत

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन जा रहे हैं तो इन 3 चीजों को वहां से कभी न लाएं, प्रेमानंद महाराज ने बताई इसकी वजह

करीना कपूर के 5 सबसे महंगे हार, कीमत करोड़ों में, खूबसूरत इतने कि खुला रह जाए मुंह

भूलकर भी कच्ची न खाएं ये 3 सब्जियां, पेट में जाते ही लगाती हैं बीमारियों का अंबार

Anupama 7 MAHA Twist: नींद में पराग संग चिपकर सोएगा प्रेम, राजा को जबरदस्ती शादी के बंधन में बांधेगी वसुंधरा

Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल

ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'

AIBE 19 2024: एआईबीई रिजल्ट जल्द, देखें विभिन्न श्रेणियों के लिए पिछले वर्ष के कट-ऑफ

प्लेन में मिली टूटी सीट तो एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- धारणा थी कि टाटा के हाथ में सेवा बेहतर हुई होगी लेकिन...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited