1000 गांव, 30 शहर और 6 जिले से क्रॉस करेगी इंदौर-मुंबई रेल लाइन, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच घट जाएगी दूरी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और मध्य प्रदेश के इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इंदौर-मुंबई रेल लाइन के बनने से देश की आर्थिक गति को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही लाखों लोगों को इससे फायदा होगा। सरकार का कहना है कि इंदौर-मुंबई रेल लाइन दोनों राज्यों के 1000 गांवों को कनेक्ट करेगा। साथ ही 30 बड़े शहरों से होकर गुजरेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

इंदौर-मुंबई रेल लाइन का रूट1
इंदौर-मुंबई रेल लाइन परियोजना महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छह जिलों से होकर गुजरेगी। इस नई रेलवे लाइन पर 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इससे लगभग 1,000 गांव जुड़ेंगे और 30 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

इंदौर-मुंबई रेल लाइन में किस राज्य में कितने स्टेशन
इंदौर-मुंबई रेल लाइन परियोजना के लिए 1,701 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 1,420 हेक्टेयर भूमि निजी तौर पर अधिग्रहित की जाएगी। यह परियोजना 309.432 किलोमीटर लंबी है, जिसमें से 170.056 किलोमीटर मध्य प्रदेश में और 139.376 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। मध्य प्रदेश में 18 स्टेशन होंगे, जिनमें 17 नए स्टेशन होंगे, जबकि महाराष्ट्र में 16 स्टेशन होंगे, जिनमें से तीन पहले से ही मौजूद हैं।

किन-किन शहरों से गुजरेगी इंदौर-मुंबई रेल लाइन
इंदौर-मुंबई रेल लाइन मध्य प्रदेश में बघाड़ी, जरवाह, नीमगढ़, सेंधवा, राजपुर, ठीकरी, धार, मालवान से और महाराष्ट्र में मालेगांव, धुले, ज़ोडगे, सिंदखेड़ा, शिरपुर और बड़वानी रेल से जुड़ेगा। बड़वानी जिला पहली बार सीधी रेल लाइन से जुड़ेगा।

इंदौर-मुंबई रेल लाइन का बजट
परियोजना की कुल लागत 18,036 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस परियोजना से 102 लाख मानव दिवस के बराबर रोजगार पैदा होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण आर्थिक बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम है, जो एकीकृत योजना के माध्यम से संभव हो पाया है और लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

कबतक चालू होगी इंदौर मुंबई नई रेल लाइन
इंदौर मुंबई नई रेल लाइन 2028-29 तक चालू होगी। इसके निर्माण की डेडलाइन 2028-29 तक रखी गई है। यह परियोजना बंदरगाहों से पीथमपुर ऑटो क्लस्टर (जिसमें 90 बड़ी इकाइयां और 700 लघु और मध्यम उद्योग हैं) को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

किसानों को फायदा
इंदौर मुंबई नई रेल लाइन मध्य प्रदेश के बाजरा उत्पादक जिलों और महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक जिलों को भी सीधा संपर्क प्रदान करेगा, जिससे देश के उत्तरी और दक्षिणी भागों में वितरण में सुविधा होगी। यह कृषि उत्पादों, उर्वरक, कंटेनर, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, पेट्रोलियम, तेल और स्नेहक (पीओएल) जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए एक आवश्यक मार्ग है।

पर्यटन में फायदा
इंदौर मुंबई नई रेल लाइन से देश के पश्चिमी/दक्षिण-पश्चिमी भागों और मध्य भारत के बीच एक छोटा मार्ग प्रदान करके क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा। इससे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित उज्जैन-इंदौर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन/धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
क्या होता है MBBS का फुलफॉर्म, नहीं जानते होंगे आप
May 29, 2025

आखिर क्यों जाना चाहिए फिलीपींस, फ्री एंट्री के साथ घूम सकते हैं भारतीय, 99% लोग हैं अनजान

यहां तैयार हुआ देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार, इन तस्वीरों को देख हो जाएंगे रोमांचित

दिल में आ रही रुकावट को पहले ही दिखा देते हैं ये 5 लक्षण, जरूरी है शरीर में जमा गंदगी की सफाई

सुबह उठते ही सबसे पहले ये काम करती हैं दीपिका पादुकोण, ऐसे होती है दुआ की मम्मी की गुड मॉर्निंग.. गजब है रूटीन

बॉलीवुड की 7 क्यूट बच्चियां जिन्होंने छोटी उम्र में किया बड़ा नाम, बदला हुलिया देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Food Grain Production: देश में प्रमुख फसलों की बंपर पैदावार, खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान रिकॉर्ड स्तर पर

Suzlon Share Price: दबाव में सुजलॉन एनर्जी का शेयर, आज जारी करेगी Q4 रिजल्ट, जानें क्या है उम्मीद

VIDEO: पहली बार मैगी खाने के बाद इतालवी व्यक्ति ने दिया ऐसा अजीब रिएक्शन, बोला- 'इसमें कोई स्वाद नहीं है'

भगोड़ा ऑटोरिक्शा ड्राइवर 23 साल बाद आया मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, 2001 में मर्डर करके हुआ था फरार

EV: उत्तर प्रदेश बना देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का अगुवा राज्य, दिल्ली और महाराष्ट्र को पछाड़ा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited