चंद्रयान 4 पर इसरो प्रमुख का नया अपडेट, गगनयान की रवानगी का वक्त भी बताया
India Upcoming space mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों चंद्रयान-4 और गगनयान पर नई जानकारी दी है। सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
चंद्रयान-4 मिशन को मिली है कैबिनेट की मंजूरी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों चंद्रयान-4 और गगनयान पर नई जानकारी दी है। सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
नए अपडेट आते रहेंगे
उन्होंने कहा कि ऐसे में अगले कुछ महीनों तक इस मिशन के बारे में नई-नई बातें सामने आती रहेंगी। अभी हमने इसकी तकनीकी पहलुओं पर काम पूरा कर लिया है। इसे भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
चांद से लौटेगा चंद्रयान-4
सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 चंद्रमा पर जाएगा और वहां सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। मिशन पूरा करने के बाद इसे वापस धरती पर भी लौटना है। धरती पर लौटना एक अलग मिशन के बराबर है।
चंद्रयान-4 में हैं 5 मॉड्यूल
इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 केवल चंद्रमा पर गया था और वहां उसने सॉफ्ट लैंडिंग की लेकिन चंद्रयान-4 उपग्रह का आकार करीब दोगुना हो गया है। इसमें पांच मॉड्यूल भी हैं। ऐसे जटिल लॉन्चिंग की क्षमता हमारे पास नहीं है।
दो बार में रवाना होगा चंद्रयान-4
सोमनाथ ने कहा कि इसे देखते हुए चंद्रयान-4 को हम दो बार में रवाना करेंगे। इस तरह से यह मिशन और जटिल हो जाता है। गगनयान मिशन के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि यह मिशन लॉन्च होने के लिए तैयार है। हमारी कोशिश इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर देने की है।
सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम
मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा
पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था
कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर
Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन
Hori Khele Raghuveera Lyrics: होली खेले रघुवीरा अवध में... होली के रंग में भांग-सा नशा घोल देता है का ये फिल्मी गाना, यहां देखें 'होली खेले रघुवीरा' लिरिक्स इन हिंदी
Bhang Pakora Recipe: भांग के पकौड़े खाकर मिजाज होगा मस्त, नोट करे होली स्पेशल भांग के पकौड़े की आसान रेसिपी, 100% क्रिस्पी होने की है गारंटी
Happy Holi Wishes Images in Bhojpuri: हमर कलर सबसे चटकार होई.... भोजपुरी में आपन लोग के दीं होली के शुभकामना, कहीं हैप्पी होली बा..
कांग्रेस नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'पाखंडी', कहा- मुख्यमंत्री वाकयुद्ध का ले रही हैं आनंद
INDM vs AUSM Highlights: ऑस्ट्रेलिया को 94 रन से हराकर फाइनल में सचिन की इंडिया मास्टर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited