ISRO का एक और धमाका: लॉन्च करेगा दूसरी पीढ़ी की पहली नेविगेशन सैटेलाइट; देखें तस्वीरें
ISRO Second Generation Satellites: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO जल्द ही एक और धमाका करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इसरो जल्द ही दूसरी पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, GSLV-F12/NVS-01 मिशन का प्रक्षेपण सोमवार, 29 मई को किया जाएगा। सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 10:42 मिनट पर मिशन को लॉन्च किया जाएगा।

2232 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट
इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एनवीएस-01 नेविगेशन सैटेलाइट का मिशन करीब 2232 किलोग्राम होगा, जिसके जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने बताया, नेविगेशन सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में तैनात करने के लिए डिजाइन किया गया है।

पहली सेकेंड जनरेशन नेविगेशन सैटेलाइट
इसरो ने बताया यह भारत की पहली सेकेंड जनरेशन नेविगेशन सैटेलाइट है, जिसे श्रीहरिकोटा के सेकेंड लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा।

पहली बार भेजी जाएगी स्वदेशी एटॉमिक घड़ी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 के जरिए भारत अंतरिक्ष में पहली बार स्वदेशी एटॉमिक घड़ी को भी भेजेगा।

भविष्य में अंतरिक्ष में और सैटेलाइट भेजेगा इसरो
इसरो ने बताया, एनवीएस सिरीज की और सैटेलाइट को आगे भी लॉन्च किया जाएगा। सेवाओं का विस्तार करने के लिए इस श्रृंखला में अतिरिक्त रूप से एल1 बैंड सिग्नल शामिल हैं।

लॉन्चिंग देखने के लिए करना होगा पंजीकरण
इसरो ने कहा है कि इस लॉन्च को देखने के लिए नागरिकों को पंजीकरण करना होगा। वे https://lvg.shar.gov.in के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
86 की भीड़ में छिपा है 89, क्या आपको कहीं नजर आया?
May 21, 2025

वैभव सूर्यवंशी ने बताया क्या खाने से आती है इतनी ताकत, 14 की उम्र में लगाते हैं इतने लंबे छक्के

4 चीजों को सार्वजनिक करना पड़ सकता है भारी, जानिए संत प्रेमानंद जी का संदेश

बूंदी-खीरा छोड़िए, झटपट बनाएं मखाने का रायता, यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी

धोनी ने IPL के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को दे डाली बड़ी सलाह

भारत में इस नदी का पानी छूने से भी डरते हैं लोग, हाथ लगाते ही खत्म हो जाते हैं सारे पुण्य

स्टेज पर चल रहा था फोटोशूट, तभी दुल्हन के भाई ने कह दी ये बात, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Ghaziabad में दो अलग स्थानों पर पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश समेत 4 गिरफ्तार

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी देगा दिखाई, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, धन और तरक्की के योग

YRKKH Spoiler 21 May: अरमान-अभिरा की खूबियों का मिश्रण होगी बेटी मायरा, गीतांजली निभाएगी सभी मां वाले फर्ज

Dance Video: पुष्पा-2 के गाने पर दोस्तों ने मचाया ऐसा धमाल, यूजर्स बोले - इसे कहते हैं जबरदस्त डांस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited