अक्षरधाम मंदिर में पत्नी उषा, बच्चों सहित एक घंटे रहे जेडी वेंस, सनातन धर्म-संस्कृति को महसूस किया
JD Vance visit Akshardham Temple: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों सहित भारत के चार दिन के दौरे पर आए हैं। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जेडी वेंस का गर्मजोशी से स्वागत हुआ और उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जेडी वेंस ने अपने भारत दौरे की शुरुआत पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के दर्शन से किए। उनके साथ उनकी पत्नी उषा और बच्चे भी थे। खासतौर से बच्चों इवान, विवेक, मीराबेल ने भारतीय परिधान पहना था।

मंदिर में करीब 55 मिनट तक रहे जेडी
अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने बताया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ मंदिर में करीब 55 मिनट तक रहे। मंदिर के भीतर उन्होंने बहुत खुशी अनुभव की। उन्होंने मंदिर दर्शन की शुरुआत भगवान स्वामीनारायण के चरणाविंद से की।

नक्काशी देख मुग्ध हुए
इसके बाद वह भारत उपवन गए। यहां उन्हें बगीचा बहुत पसंद आया। इसके बाद वह गजेंद्र पीठ पहुंचे। यहां दीवारों की नक्काशी देखकर वह मुग्ध हो गए। इसके बाद वह मुख्य मंदिर के गर्भगृह में गए और भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए। यहां उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

बच्चे भी काफी खुश थे
उन्हें अक्षरधाम की याद में एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यहां की कलाकृतियां देखकर वह खो से गए थे। वेंस मंदिर की यादें लेकर गए हैं। बच्चों ने हमारी संस्कृति, हमारे रिवाज को अनुभव किया। बच्चे भी काफी खुश थे।

पीएम मोदी से मिलेंगे
जेडी वेंस आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। रात्रिभोज के बाद वह जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी वेंस के साथ व्यापक वार्ता करने के बाद सोमवार शाम को वेंस परिवार के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

दोनों देशों के संबंधों पर होगी चर्चा
वेंस की यात्रा संबंधी जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है।

धोनी का साथ मिलते ही युवा खिलाड़ी की हुई टेस्ट टीम में एंट्री

कौन है न्यूजीलैंड का नया कोच, जिसके कंधों पर आई जिम्मेदारी

जाम के झाम से मुक्त होंगे NCR के 2 शहर, महामाया फ्लाईओवर से DND लूप तक चौड़ा होगा 24 KM लंबा एक्सप्रेसवे

इंग्लैंड दौरे से पहले धोखा दे रहा भारत का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी

तनाव ने बजा दी है दिमाग की बैंड तो रोज करें ये 4 योगासन, हमेशा रहेंगे टेंशन फ्री

Eid Namaz Ka Tarika In Hindi: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

Aaj ka Rashifal (07-June-2025): कर्क राशि वालों को बदल लेनी चाहिए नौकरी तो वृष राशि वाले गुस्से से रहें दूर, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj Ka Panchang 7 June 2025: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा, पंचांग से जानिए सही टाइमिंग

IND A vs ENG LIONS: राहुल का शतक, जुरेल का अर्धशतक, इंडिया-ए के नाम रहा दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट का पहला दिन

Bakra Eid 2025: देशभर में मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार, मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा; नमाजियों को रखना होगा इन बातों का ख्याल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited