Karauli Sarkar संतोष भदौरिया का टिकैत-जयसवाल से रहा नाता, रचाई दो शादियां; 'शिव' और 'बैलेंस' बोलकर करते हैं 'इलाज'

यूपी के कानपुर में करौली सरकार वाले संतोष भदौरिया फिलहाल सुर्खियों में हैं। उनका किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत और कांग्रेस के लीडर श्रीप्रकाश जयसवाल से नाता रहा है। दो शादियां रचाने वाले यह बाबा शिव और बैलेंस बोलकर अपने दरबार में लोगों की समस्या हल करने का दावा करते हैं।

01 / 05
Share

Karauli Sarkar संतोष भदौरिया का टिकैत-जयसवाल से रहा नाता, रचाई दो शादियां; 'शिव' और 'बैलेंस' बोलकर करते हैं 'इलाज'

कानपुर में करौली सरकार वाले संतोष भदौरिया फिलहाल सुर्खियों में हैं। उनका किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत और कांग्रेस के लीडर श्रीप्रकाश जयसवाल से नाता रहा है। दो शादियां रचाने वाले यह बाबा शिव और बैलेंस बोलकर अपने दरबार में लोगों की समस्या हल करने का दावा करते हैं।

02 / 05
Share

कभी चलते थे स्कूटर से, पर आज हैं तीन-तीन रेंज रोवर

ऐसा बताया जाता है कि मौजूदा समय में भदौरिया के पास तीन-तीन रेंज रोवर कार्स हैं, जबकि किसी जमाने में उनकी माली हालत बड़ी खराब थी। तंगी से भी उन्हें जूझना पड़ा था और कभी वह स्कूटर से चला करते थे।

03 / 05
Share

पहली पत्नी को बदकिस्मत बता रचाया था दूसरा विवाह

यह वही दौर था (आर्थिक तंगी) जब उन्होंने अपनी पहली बीवी रेणु सिंह को छोड़ दिया था। कहा जाता है कि वह पत्नी को बदकिस्मत मानते थे। उन्होंने इसके बाद दूसरी शादी ममता तिवारी से की।

04 / 05
Share

कम समय में चाहिए था अधिक पैसा...

भदौरिया की दूसरी पत्नी से उनके दो बेटे हुए और उन दोनों का विवाह हो चुका है। बताया जाता है कि दूसरी पत्नी का प्लॉट बेचने के बाद उन्होंने टेंपो खरीदा और उसे चलाया, पर उस काम में भी अधिक मन न लगा।

05 / 05
Share

कहां है करौली सरकार का आश्रम?

दरअसल, करौली सरकार का लव कुश आश्रम कानपुर के बिधनू (थाना क्षेत्र) के करौली गांव में है। वहां वह अपने दरबार में करौली शंकर महादेव के नाम से जाने जाते हैं और झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों का इलाज करने का दावा करते हैं।