दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप Wonder of the Seas की कहानी, जिसके पार्क में लगे हैं असली पेड़-पौधे
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप (World largest cruise ship) वंडर ऑफ द सी (Wonder of the Seas) अपनी पहली समुद्री यात्रा पर है। यह शिप इतना बड़ा है कि इस पर एक साथ नौ हजार लोग यात्रा कर सकते हैं। इस शीप पर मेहमानों की सुविधा के लिए हर तरह का इंतजाम किया गया है।

16 मंजिला शिप
इस शिप पर 16 डेक हैं, यानि यह शिप 16 मंजिल की है। यहां मेहमानों की सुविधा के लिए 20 रेस्तरां और 2,867 केबिन हैं। जहाज में कैसीनो, स्पा, स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर भी मौजूद है। इस क्रूज में बच्चों के लिए चिल्ड्रन वॉटर पार्क भी बनाया गया है।

नौ हजार लोगों के लिए इंतजाम
वंडर ऑफ द सीज दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है, जिसकी लंबाई 1,100 फीट से अधिक है और इसमें एक साथ लगभग 9,000 लोग यात्रा कर सकते हैं। जिसमें 6,988 मेहमान और 2,300 क्रू मेंबर होंगे।

किसने बनाया है यह शीप
दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज शिप का निर्माण रॉयल कैरेबियन (Royal Caribbean) ने किया है। इस क्रूज की लंबाई 1188 फीट है। जो कई नामी और ऊंची बिल्डिंगों से ज्यादा है।

क्रूज पर पार्क
वंडर ऑफ द सीज पर सेंट्रल पार्क भी है। इस पार्क में आर्टिफिशियल पेड़ पौधों की जगह असली पेड़ पौधे लगाए गए हैं। ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को असली पार्क का मजा भी मिल सके।

कितना होगा खर्च
वंडर ऑफ द सीज़ पर एक क्रूज की सटीक खर्च इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस केबिन को बुक करते हैं, साल के किस समय आप यात्रा करते हैं, और कितने समय पहले से बुक करते हैं। वंडर ऑफ द सीज़ क्रूज की फीस प्रति व्यक्ति $ 800 से शुरू हो जाती है जो प्रति व्यक्ति $ 1,500 तक जाती है।

कहां-कहां का कराएगा सफर
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज अमेरिका के फ्लोरिडा से इस साल अपनी यात्रा की शुरुआत कर चुका है। फ्लोरिडा से यह कैरिबिया के लिए निकला था। कैरिबियाई देशों के बाद यह बर्सिलोना और रोम के लिए निकल जाएगा।
ये है हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
Jun 17, 2025

MLC T20 में गजब का मैच, CSK की टीम ने 60 रन पर किया ऑल आउट, ये खिलाड़ी बना स्टार

बांग्लादेश में नाम के पीछे क्या लिखते हैं लोग, मगर चीन का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे

दुनिया का सबसे खतरनाक खटोला, नींद में करवट बदलते ही मौत पक्की

Anupamaa 7 Maha Twist: गौतम के कारण बच्चे से हाथ धोएगी प्रार्थना, अहमदाबाद से फिर जुड़ेंगे अनुपमा के तार

6 दिन की है इंटरनेशनल ट्रिप, ना के बराबर है खर्चा, डिटेल में जानिए पैकेज से जुड़ी जानकारी

पराई औरत का हाथ थामकर बात कर रहे थे Vicky Jain, भरी महफिल में गुस्से से लाल हुईं Ankita Lokhande

Israel-Iran Conflict: इजराइल-ईरान लड़ाई की क्या भारत पर भी आएगी आंच! महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल?

Jaipur News: जल संरक्षण की ओर बड़ा कदम, स्थानीय लोगों ने भाटावाला तालाब को दिया नया जीवन; बारिश में अब नहीं होगा जलभराव

अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India Flight कैंसिल, तकनीकी खराबी के कारण लिया गया फैसला

Yog Divas 2025: हमेशा जवान रहने के लिए कौन सा योग करें, जानें कौन से योग से चेहरे पर चमक आती है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited