मुगलों से पहले दिल्ली पर राज करने वाला आखिरी हिंदू राजा, जीती थीं 22 लड़ाईयां
मुगलों ने भारत के एक बड़े हिस्से पर लंबे समय तक राज किया। मुगल शासकों में बाबर, हुमायूं, अकबर, शाहजहां और औरंगजेब जैसे कई नाम आते हैं, लेकिन क्या आप दिल्ली के तख्त पर राज करने वाले आखिरी हिंदू राजा के बारे में जानते हैं? ये हिंदू राजा था हेमचंद्र विक्रमादित्य या हेमू। हेमू का नाम दिल्ली के सिंहासन पर राज करने वाले आखिरी हिंदू राजा के तौर पर दर्ज है। उन्होंने अपने जीवन काल में करीब 22 लड़ाईयां जीती थीं और अकबर जैसे महान मुगल शासक को भी हराया था।
आदिल शाह ने बनाया था प्रधानमंत्री
सूरी वंश के शासक आदिल शाह के भरोसेमंदों में हेमू भी शामिल था। वह बेहद ही सामान्य परिवर थे था, लेकिन उसके रणनीतिक कौशल और बहादुरी ने उसका कद बढ़ा दिया और आदिल शाह ने हेमू को अपना प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
कहा जाता है भारत का नेपोलियन
हेमचंद विक्रमादित्य ने आदिल शाह के लिए 22 लड़ाईयां जीती थीं। कहा जाता है कि हेमू जब तक जिंदा रहा, उसे कोई नहीं हरा पाया। इसलिए उसे भारत का नेपोलियन भी कहा जाता है।
अकबर को चटाई धूल
1556 में हुमायूं की मौत हो गई, जिसके बाद अकबर को बादशाह घोषित किया गया था। इस मौके का फायदा उठाने के लिए हेमू ने मुगल सेना पर हमला कर दिया। यह ऐतिहासिक जंग पानीपत में हुई और हेमू ने अकबर की सेना को हरा दिया।
दिल्ली पर किया शाही स्थिति का दावा
अकबर को हराने के लिए हेमू ने दिल्ली पर शाही स्थिति का दावा किया और खुद वहां का शासक बन गया। उसने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की। हालांकि, एक महीने बाद ही अकबर और हेमू के बीच दोबारा जंग हुई।
पानीपत की दूसरी लड़ाई में हारा हेमू
दिल्ली के सिंहासन पर कब्जा करने के एक महीने बाद ही अकबर की मुगल सेना और हेमू के बीच दोबारा जंग हुई। कहा जाता है कि इस जंग में एक तीर हेमू की आंख में लग गया, जिसके बाद मुगल सेना ने उसे बंदी बना लिया और अकबर के सेनापति बैरम खां ने हेमू का सिर काट दिया।
Fashion Fight: आलिया के कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं कियारा आडवाणी? तीसरी फोटो देख नहीं बता पाएंगे अंतर
अश्विन ने जड़ा धमाकेदार शतक, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
दुनियाभर में मशहूर है यहां का काला चावल, अब बन गई है जिले की पहचान
Canara Bank में अप्रेंटिसशिप के लिए 3000 रिक्तियां, जानें हाथ में कितना आएगा पैसा, कितनी होगी कमाई
रविचंद्रन अश्विन की हुई रवींद्र जडेजा के साथ WTC के स्पेशल क्लब में एंट्री
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited