दुनिया की सबसे खतरनाक प्राइवेट आर्मी, जो कॉन्ट्रैक्ट पर लड़ते हैं जंग

आपने दुनिया के ताकतवर देशों की आर्मी के बारे में तो सुना ही होगा। किसी भी देश की आर्मी, उस देश के सुरक्षा ढांचे की रीढ़ होती है। दुनिया की सबसे खतरनाक आर्मी की बात की जाए तो अमेरिका, रूस, चीन और भारत की सेनाओं को सबसे खतरनाक और ताकतवर कहा गया है। हालांकि, क्या आप प्राइवेट आर्मी के बारे में जानते हैं? ये आर्मी हमेशा पैसों के लिए काम करती हैं। दुनिया के कई देशों के पास इस तरह की सेना मौजूद हैं, जानते हैं इनके बारे में...

वैगनर ग्रुप
01 / 05

वैगनर ग्रुप

वैगनर ग्रुप रूस की सबसे खतरनाक प्राइवेट मिलिट्री थी। इसे राष्ट्रपति पुतिन की निजी सेना भी कहा जाता है। यूक्रन के साथ युद्ध में सबसे ज्यादा कत्लेआम इसी सेना ने मचाया था। हालांकि, जब वैगनर ग्रुप ने रूस में पुतिन के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था इसे खत्म कर दिया गया।

एकेडमी
02 / 05

एकेडमी

यह अमेरिकी निजी सैन्य कंपनी है, जिसके पहले ब्लैकवॉटर के नाम से जाना जाता था। यह दुनिया की सबसे एडवांस निजी मिलिट्री ट्रेनिंग यूनिट है। 26 दिसंबर, 1997 को पूर्व नेवी सील अधिकारी एरिक प्रिंस ने इसकी स्थापना की थी। 2007 में, ब्लैकवाटर को बगदाद में निसौर स्क्वायर नरसंहार के लिए व्यापक रूप से बदनामी मिली थी। और पढ़ें

डिफाइन इंटरनेशनल
03 / 05

डिफाइन इंटरनेशनल

डिफाइन इंटरनेशनल के दफ्तार दुबई, फिलिपींस, श्रीलंका और इराक में हैं। यह प्राइवेट सैन्य ग्रुप दुनिया के लगभग हर विकासशील देश से लड़ाकों की भर्ती करता है। इसके एवज में 1000 डॉलर प्रति महीना देता है। कहा जाता है कि अमेरिका ने इस सेना का इस्तेमाल इराक में किया था।

एजीज डिफेंस सर्विसेस
04 / 05

एजीज डिफेंस सर्विसेस

एजीज डिफेंस सर्विसेस भी एक तरह का निजी सैन्य ग्रुप है, जिसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में है। अब तक यह ग्रुप 60 से ज्यादा देशों में मिशन को अंजाम दे चुका है। एजीज डिफेंस के 5000 सैनिक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और तेल कंपनियों के लिए काम करते हैं।

ट्रिपल कैनोपी
05 / 05

ट्रिपल कैनोपी

इस निजी कंपनी के पास करीब 2000 सैनिक हैं। इसमें ज्यादातर यूगांडा और पेरू से हैं। कहा जाता है कि इराक के अमेरिकी फौज के निकलने के बाद ट्रिपल कैनोपी के जवान ही ड्यूटी कर रहे हैं। हैती में यह कंपनी अमेरिकी दूतावास की भी सुरक्षा कर रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited