Moscow Attack: हर और चीख पुकार और मौत का तांडव! मास्को आतंकी हमले के बाद का मंजर देख सिहर जाएंगे आप

Moscow Attack: मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने शुक्रवार को लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

01 / 07
Share

मास्को आतंकी हमले में कितनी मौतें

रूस की राजधानी मास्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जांच कमेटी ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

02 / 07
Share

मास्को हमले के बाद धुआं ही धुआं

मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है। यहां स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया। हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। आग और धुआं फैल गया।

03 / 07
Share

मास्को हमले के बाद बिखरी दिखी लाशें

हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दिए। उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके।

04 / 07
Share

मास्को हमले की जिम्मेदारी किसने ली

इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ने मॉस्को में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने अपने टेलीग्राम पर मैसेज में कहा हमलावर "सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट गए।"

05 / 07
Share

मास्को हमले के बाद 11 गिरफ्तार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को बताया कि मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है

06 / 07
Share

मास्को हमले के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं- पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को हमले के हमलावरों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुतिन ने हमले में यूक्रेन के शामिल होने की आशंका जताई है।

07 / 07
Share

मास्को हमले की दुनिया भर में निंदा

रूस की राजधानी मास्को में हुए आतंकी हमले की दुनियाभर के नेताओं ने निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आतकंवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में रूस सरकार और उसके लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।