होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

यमुना एक्सप्रेस वे नहीं, ये है देश का सबसे लंबा Express-Way

Expressway: देश में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेस-वे हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ गया है। देश के कोने-कोने में सड़क नेटवर्क सुधारा जा रहा है और नए एक्सप्रेस-वे बनने से वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक सुधरी है और लोगों को आसानी भी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे लंबा और सबसे चौड़ा एक्सप्रेस-वे कौन सा है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

strongमुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वेstrongstrongstrong strongमुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वेstrongstrongstrong
01 / 05
Share

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। इसकी कुल लंबाई 701 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस-वे को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (Maharashtra Samruddhi Mahamarg) के नाम से जाना जाता है।

strongपीएम मोदी ने किया था उदघाटन strong strongपीएम मोदी ने किया था उदघाटन strong
02 / 05
Share

पीएम मोदी ने किया था उदघाटन

इसके पहले चरण की लंबाई 520 किमी है। पीएम मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को इसका उदघाटन किया था।

03 / 05
Share

इसमें 6 लेन

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे 701 किमी लंबा है और इसमें 6 लेन है। इसे 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसके बनने से मुंबई-नागपुर के सफर में लगने वाला 16 घंटे का वक्त महज 8 घंटे का रह गया है।

04 / 05
Share

इंजीनियरिंग का नायाब नमूना

ये एक्सप्रेस-वे इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। ये एक्सप्रेस-वे महाराष्ट्र के 11 जिलों और 392 गांवों से होकर गुजरता है। ये हाइवे विदर्भ, मराठवाड़ा को आपस में जोड़ता है।

05 / 05
Share

कुल 26 टोल टैक्स काउंटर

इस पर वाहन दौड़ाने के लिए टोल टैक्स देना होता है। कुल 26 टोल टैक्स काउंटर बनाए गए हैं। इसकी अनुमानित लागत 55 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है।