2023 में ही विश्व युद्ध...नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में कितना दम
नए नास्त्रेदमस ने 2023 में विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। नाम है क्रेग हैमिल्टन-पार्कर। इन्हें ब्रिटेन का "न्यू नास्त्रेदमस" कहा जा रहा है। विज्ञापन की दुनिया में काम करने वाले इस पूर्व अधिकारी ने पहले भी कुछ ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी की है जो बिल्कुल सही साबित हुई है। इससे पता चलता है कि उसके पास कुछ न कुछ खास जरूर है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


भविष्यवाणी: 2023 में World War-III
16वीं शताब्दी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता का जिक्र करते हुए ब्रिटेन के क्रेग हैमिल्टन-पार्कर न्यू नास्त्रेदमस के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन कितनी विश्वसनीय हैं 'नए नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियां?


सही भविष्यवाणियों का रिकॉर्ड
इन्होंने पहले भी कई घटनाओं की सफल भविष्यवाणी की है। अब वह 2023 में तीसरे विश्व युद्ध की बात कर रहे हैं। दो घटनाओं की हैमिल्टन-पार्कर ने अतीत में सही भविष्यवाणी की है, जिसमें अंग्रेजी शाही परिवार को लेकर भविष्यवाणी भी शामिल है। इस न्यू नास्त्रेदमस ने 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी। हैमिल्टन-पार्कर कथित तौर पर यह भी पता था कि डोनाल्ड ट्रंप 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। (Photo: Youtube)
यूक्रेन नहीं बनेगा वजह
पार्कर का कहना है कि विश्व युद्ध यूक्रेन में चल रहे युद्ध से संबंधित नहीं होगा, जो फरवरी 2022 में रूस द्वारा पड़ोसी देश पर आक्रमण करने के बाद से चल रहा है। भविष्यवक्ता के अनुसार, यह संघर्ष कमजोर पड़ जाएगा।
ताइवान में युद्ध शुरू होगा
पार्कर ने ताइवान में एक अनपेक्षित संघर्ष की भविष्यवाणी की है जिसके परिणाम पूरे विश्व के लिए विनाशकारी होंगे। अमेरिका अभी ताइवान का सहयोगी है जबकि चीन इस क्षेत्र के साथ कई दिक्कतें हैं।
पनडुब्बियों की टक्कर
हैमिल्टन-पार्कर के अनुसार, या तो दो पनडुब्बियों की टक्कर या दो हवाई जहाजों की टक्कर मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को और बिगाड़ने के लिए चिंगारी भड़काएगी।
चीन-रूस बनाम अमेरिका के बीच संघर्ष
हैमिल्टन-पार्कर कहते हैं कि चीन और रूस के पहले ही अमेरिका के साथ तनावपूर्ण रिश्ते चल रहे हैं, और ये इस टकराव के बाद और बढ़ेंगे। न्यू नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अगले दो वर्षों के लिए सबसे गंभीर घटना होगी।
पुतिन बने चुनौती
पुतिन लगातार अमेरिका और विश्व के लिए चुनौती बने हुए हैं। दुनिया की परवाह किए बिना ही उन्होंने यूक्रेन युद्ध छेड़ा और चीन के साथ जुगलबंदी बढ़ाई।
ताइवान को लेकर बड़ा विवाद
हैमिल्टन-पार्कर ने डेली स्टार को बताया कि वह कुछ समय से कह रहे हैं कि उन्हें लगता है कि ताइवान को लेकर बड़ा विवाद होने वाला है, और वह यह भी सोचते हैं कि यह इसी साल होगा।
भविष्यवक्ता थे नास्त्रेदमस
नास्त्रेदमस (Nostradamus) फ्रांस के एक 16वीं (1503-1566) सदी के भविष्यवक्ता थे। नास्त्रेदमस केवल भविष्यवक्ता ही नही, डॉक्टर और शिक्षक भी थे। वह प्लेग जैसी बीमारियों का इलाज करते थे। इन्होंने अपनी कविताओ से भविष्य में होने वाली घटनाओं का वर्णन किया था।
घूमते-घूमते कर लो दोस्ती, सिर्फ 5 मिनट में बन जाएगी बात, इंदौर में है जगह
विदेशी लड़की से शादी करने वाला पहला भारतीय राजा, मौत के बाद भी नसीब नहीं हुई वतन की मिट्टी
Fashion Fight: इस हसीना से गुलाबी साड़ी के फैशन में मात खा गईं आलिया भट्ट, इस गलती ने बिगाड़ दिया कपूर बहू का लुक
इंटरनेशनल क्रिकेट कब तक खेलेंगे विराट कोहली, बचपन के कोच ने कर दिया खुलासा
BBA और BMS में क्या अंतर होता है, जानें किसे मिलती है ज्यादा सैलरी
आगरा में दर्दनाक हादसा, दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक घायल
IRCTC Tour Package: घूम आएं सिंगापुर-मलेशिया, 7 दिन 6 रात का टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा
गुड न्यूज! अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगा यमुना में क्रूज का मजा, भाजपा राजधानी में पर्यटन को बढ़ाने की बनाई योजना
रमजान मुबारक: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई; जानें किसने क्या कहा
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 55 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भाग्य
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited