नॉर्थ कोरिया में बाढ़ के बीच नाव से कहां चला तानाशाह किम जोंग उन?

North Korea Flood: उत्तर कोरिया के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश की वजह से हजारों घर, खेत-खलिहान, सड़कें इत्यादि जलमग्न हो गए। आलम ऐसा रहा कि कई निवासियों को अपना घर छोड़कर अस्थायी तंबुओं में रहना पड़ रहा है। इस बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में तानाशाह किम जोंग एक वोट पर कई अधिकारियों के साथ दिखाई दे रहा है।

01 / 06
Share

कहां जा रहा है तानाशाह किम जोंग?

तानाशाह किम जोंग (Kim Jong Un) उन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले। इस दौरान वह वोट पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। तस्वीर में तानाशाह किम जोंग के साथ दो अन्य वोट भी दिखाई दे रही हैं। (फोटो साभार: एपी)

02 / 06
Share

हजारों लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, चीनी सीमा पर एक नदी में उफान आने के बाद सिनुइजू और उइजू शहर में फंसे 5,000 से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

03 / 06
Share

भीषण गर्मी के बीच बारिश बनी आफत

उत्तर कोरिया में भीषण गर्मी के बीच बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खराब जल निकासी, वनों की अंधाधुंध कटाई इत्यादि की वजह से बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना रहता है।

04 / 06
Share

सड़कें और रेलवे स्टेशन भी डूबे

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिनुइजू और उइजू में लगभग 4,100 मकान, 3,000 हेक्टेयर खेतिहर जमीन, कई सार्वजनिक इमारतें, सड़कें और रेलवे जलमग्न हो गईं।

05 / 06
Share

जगांग प्रांत भी हुआ पानी-पानी

जगांग प्रांत में भी एक अन्य नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से 150 से अधिक लोग फंस गए। हालांकि, इन तमाम लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया।

06 / 06
Share

जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई

बाढ़ के बीच सिनुइजू में एक आपातकालीन बैठक में किम जोंग उन ने जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। ऐसे में अब अधिकारी आपदा रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने वालों को चिन्हित करेंगे।