Namo Bharat Train: अब दुहाई से आगे मोदीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, दूसरे खंड का उद्घाटन इसी महीने
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन अब गाजियाबाद के दुहाई से आगे मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक जाएगी। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। नमो भारत ट्रेन के रूट की योजना और अधिक जोर-शोर से बनाई जा रही है। दूसरे खंड का सुरक्षा निरीक्षण अब पूरा हो गया है।
साहिबाबाद से दुहाई तक
अभी के समय में नमो भारत ट्रेन यानि कि रैपिड रेल साहिबाबाद से लेकर दुहाई तक चल रही है। 17 किलोमीटर लंबे खंड पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच अभी ट्रेन चल रही है।
दुहाई से आगे तक
अब नमो ट्रेन दुहाई से आगे मोदीनगर तक चलाने की तैयारी हो रही है। दुहाई से मोदीनगर तक के रूट की टेस्टिंग हो चुकी है।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
नमो ट्रेन के इस दूसरे खंड का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे। अगले 8 से 10 दिनों के अंदर इसका उद्घाटन हो सकता है।
मेरठ तक पहुंचने में देरी
ट्रेन को पहले मेरठ साउथ स्टेशन तक चलाया जाना था, लेकिन स्टेशन का निर्माण पूरा होने में कुछ समय लगेगा। इसलिए वर्तमान में मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन तक जाने वाले 17 किलोमीटर के हिस्से तक परिचालन सीमित करने की योजना पर काम चल रहा है।
नमो भारत ट्रेन का ट्रायल
नमो भारत ट्रेन का ट्रायल फिलहाल दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक चल रहा है। हालांकि स्टेशन निर्माण के कारण मोदीनगर से फिलहाल ट्रेन दौड़ेगी।
रैपिड रेल के इस खंड पर कितने स्टेशन
रैपिड रेल के इस खंड पर मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर और मेरठ दक्षिण स्टेशन हैं। मुरादनगर और मोदीनगर दोनों स्टेशन चालू हैं। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।
रोज चलती है नमो भारत ट्रेन
अक्टूबर से आरआरटीएस के मुख्य ट्रैक पर ट्रेन चलायी जा रही है। इस सेक्शन पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेनें चलती हैं। प्रतिदिन रेल यात्रियों की संख्या तीन हजार के आसपास होती है।
6,0,6,6,6,4... इंग्लैंड के बल्लेबाज का कोहराम, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की कर दी धुनाई
इन राशि के लोगों को अमीर बना सकता है काला रंग, इस कलर के कपड़े पहनने से चमक उठेगी किस्मत
न हिंदू..न मुस्लिम और न सिख-ईसाई, जानें किस समुदाय के द्वारा बनवाया गया है Lotus Temple
देशभर में कितने एयरपोर्ट? 2047 तक बढ़ाकर हो जाएंगे इतने
Top 7 South Gossips 27 September: देवरा स्टार ने की इस शख्स से Janhvi की शिकायत, जानी मास्टर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया झूठ
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited