चंद्रयान-3 के एक साल पूरे, ISRO की ये नई तस्वीरें आपको रोमांचित कर देंगी
चंद्रयान-3 की लैंडिंग को आज एक साल पूरा हो गया है। 23 अगस्त 2023 को ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा था। यहां पहुंचकर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने एक नया इतिहास रचा था। इनके द्वारा भेजे गए डेटा ने इसरो को अपना मिशन आगे बढ़ाने में मदद दी है। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था और 23 अगस्त को दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इस खास मौके पर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।

इसरो ने तस्वीरें दिखाकर रोमांचित किया
भले ही विक्रम और प्रज्ञान अब सो रहे हों, लेकिन ISRO ने इनके द्वारा भेजी गई कुछ नई तस्वीरें साझा कर लोगों को रोमांचित किया है। चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से पहले इसरो ने ये तस्वीरें जारी कीं। (X/@ISROSpaceflight)

विक्रम लैंडर से बाहर निकलता प्रज्ञान
ये तस्वीर विक्रम से बाहर निकलते समय प्रज्ञान रोवर ने कैप्चर की थी, जब वह विक्रम लैंडर से रैंप से नीचे उतर रहा था।

चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर
दूर से चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की एक छवि। ये तस्वीर हर किसी को रोमांचित कर सकती है।

प्रज्ञान ने चट्टान का निरीक्षण किया
इस तस्वीर में प्रज्ञान ने चंद्रमा पर एक चट्टान का निरीक्षण करता दिख रहा है, जबकि विक्रम लैंडर का एक हिस्सा पृष्ठभूमि में दाईं ओर देखा जा सकता है।

चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी
चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी के दौरान प्रज्ञान के पहियों द्वारा बनाई गई आड़ी-तिरछी पटरियां साफ देख सकते हैं। चंद्रमा के चारों ओर वातावरण नहीं होने के कारण ये निशान लाखों वर्षों तक वहां अंकित और संरक्षित रहेंगे।

रोमांचित करती तस्वीरें
इसरो ने लैंडर इमेजर और रोवर इमेजर द्वारा ली गई तस्वीरें भी साझा कीं, जो दोनों विक्रम पर मौजूद हैं।

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अंकित
रोवर इमेजर द्वारा खींची गई यह तस्वीर चंद्रमा की धरती पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक को अंकित करने के प्रज्ञान की कोशिश की दिखाती है। दक्षिणी ध्रुव के पास की मिट्टी की बनावट अनुमान से अलग पाई गई।

भारत के लिए मील का पत्थर
चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए एक बड़ा मील का पत्थर था जिसने इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बना दिया।

23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के महत्व को रेखांकि करते हुए सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी। भारत आज अपना पहला अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। बता दें कि जिस स्थान पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई, उसे शिव शक्ति पॉइंट कहा गया।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

Moongphali Production: बुंदेलखंड बना मूंगफली उत्पादन का हब, यूपी सरकार दे रही जोरदार प्रोत्साहन

Swiss Banks: बड़ा खुलासा! स्विस बैंकों में रखे भारतीयों के पैसों में जोरदार उछाल, हुआ तीन गुना, जानें डिटेल

मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान

IND vs ENG: विराट के नक्शे कदम पर चले शुभमन गिल, IPL से ज्यादा टेस्ट को दी प्राथमिकता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited