दुनिया का इकलौता देश, जहां रहते हैं सबसे ज्यादा बूढ़े लोग
Oldest Country in World: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के देश में सबसे अधिक बूढ़े लोग रहते हैं? इस देश की कुल आबादी के एक तिहाई से अधिक तादाद बूढ़े लोगों की है। इन लोगों की आयु 65 वर्ष से अधिक है।

दुनिया में कुल कितने बूढ़े लोग है?
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रभाग के अनुसार वर्ष 2022 में विश्व जनसंख्या संभावनाओं पर संशोधन हुआ। उसके अनुसार दुनिया की कुल आबादी में 10 फीसदी बूढ़े लोग रहते हैं, जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है।

किस देश में रहते हैं सबसे अधिक बूढ़े?
इस अनुमान के अनुसार मोनाको वो देश है, जहां सबसे अधिक बूढ़े लोग रहते हैं। इस देश की जनसंख्या में 36 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु वर्ग 65 साल से अधिक है।

जापान दुनिया का दूसरा सबसे बूढ़ा देश
लिस्ट में जापान दूसरे स्थान पर है। इस देश में 65 वर्ष के अधिक उम्र की आबादी वाले लोगों का जनसंख्या में 30 फीसदी योगदान है। 24 प्रतिशत के साथ इटली दुनिया में तीसरे और 23 फीसदी के साथ फिनलैंड, पुर्तगाल, ग्रीस एवं प्यूर्टो रिको इस मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर हैं।

दुनिया में पांचवें स्थान पर है फ्रांस
फ्रांस के साथ-साथ, जर्मनी और बुल्गारिया वो देश हैं, जहां की 22 फीसदी जनसंख्या की उम्र 65 वर्ष के अधिक है। यानी इन देशों में 22 फीसदी बूढ़े लोग रहते हैं। वहीं डेनमार्क, स्वीडन, नीदरलैंड, स्पेन आर ऑस्ट्रिया में बूढ़ें लोगों की आबादी 20% है।

लिस्ट में कितने नंबर पर है अमेरिका?
यूनाइटेड किंगडम की कुल जनसंख्या में 19 फीसदी ऐसे लोग हैं जिसकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है। स्विटजरलैंड और कनाडा का भी यही हाल है। नॉर्वे में 18 फीसदी लोग बूढ़े हैं। वहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की कुल आबादी में 17 फीसदी लोगों की उम्र 65 वर्ष से अधिक है।

रूस-चीन में कितने बूढ़े लोग रहते हैं?
रूस में बूढ़े लोगों की आबादी 16% है, बकि आयरलैंड और थाईलैंड में 15 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र 65 साल से अधिक है। चीन की बात की जाए तो इस देश के 14 फीसदी लोग बूढ़ हैं। वहीं अर्जेंटीना की 12% आबादी 65 वर्ष से अधिक उम्र की है।

Kolkata Metro पर लगा अड़ंगा, हवाई अड्डा कॉरिडोर का कब पूरा होगा निर्माण; कहां कनेक्ट होगी ऑरेंज लाइन

गावस्कर ने बताया क्या हो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

हिटमैन की जीत की सेंचुरी, पीछे छूट गए प्रिंस ऑफ कोलकाता

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी दादागिरी, राजकुमार बनेंगे प्रिंस ऑफ कोलकाता

Stars Spotted Today: फैन ने सरेआम की पूनम पांडे को Kiss करने की कोशिश, देवर की शादी में पति रणबीर संग पहुंचीं आलिया

शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से इन राशि वालों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रहें सावधान!

Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

Planetary Parade Feb 2025: फरवरी के आखिर में आसमान में दिखेगी 7 ग्रहों की परेड, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

'केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे...' अन्ना हजारे ने की AAP प्रमुख की तारीफ; बताया- क्यों हारे चुनाव

'UP के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज' बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा-'विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited