Operation Kaveri : IAF ने कैसे रखा भारतीयों का ख्याल, सूडान से आई इन तस्वीरों पर गर्व करेंगे आप
Operation Kaveri: दक्षिण अफ्रीकी देश सूडान इन दिनों गृह युद्ध से गुजर रहा है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी जंग में अब तक 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 15 दिन बाद भी जंग रुकने के आसार नहीं हैंं। ऐसे में इस संकटग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया। भारत सरकार के इस ऑपरेशन के तहत अब तक 2400 भारतीयों को सूडान से निकालकर जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचाया गया है। भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की हर तरह तारीफ हो रही है। वायु सेना ने एक बार फिर विषम परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया है।
भारत ने शुरू किया ऑपरेशन कावेरी
सूडान में फंसे भारतीयों की निकासी के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया। जिस समय यह ऑपरेशन शुरू किया गया, तब सूडान में करीब 3000 भारतीय अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री को कमान
भारत सरकार ने इस पूरे अभियान की कमान विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को सौंपी। वी मुरलीधरन खुद वहां पहुंचे और भारतीयों की निकासी सुनश्चित की।
लौटने लगी मुस्कान
ऑपरेशन कावेरी की तैयारी पूरी होने के तुरंत बाद भारतीय वायु सेना ने मोर्चा संभाल किया। वायु सेना के विमान के जरिए भारतीयों को जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। सुरक्षित वापसी के बाद भारतीयों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।
बच्चे से लेकर बड़े तक फंसे थे
सूडान में बच्चों से लेकर बड़े तक फंसे थे। संकटग्रस्त देश में सभी की आस टूटती जा रही थी। ऐसे में जब वायु सेना के विमान सूडान पहुंचे तो भारतीयों के चेहरे पर एक सुकून दिखाई दिया।
सूडान में लगे भारत मात की जय के नारे
भारतीय वायु सेना के सूडान पहुंचने के बाद भारतीयों के चेहरे पर चमक दिखाई दी। इस दौरान उनका उत्साह चरम पर था। सूडान की धरती पर भारतीय तिरंगा तो फहराया ही गया, साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगे।
INS सुमेधा ने भी संभाली कमान
भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए INS सुमेधा ने भी कमान संभाली। इस पोत के जरिए भारतीयों को सूडान पोर्ट से सुरक्षित जेद्दा पोर्ट पहुंचाया गया।
सेना ने रखा पूरा ध्यान
सूडान में भारतीय सेना ने भारतीयों का पूरा ख्याल रखा। उनकी सुरक्षित वापसी के साथ ही साथ खाने-पीने का सामान भी मुहैया कराया गया।
अब तक 2400 भारतीयों की हुई वापसी
विदेश मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सूडान से अब तक 2400 भारतीयों को निकाला गया है। वहीं करीब 600 भारतीय वहीं फंसे हुए हैं, जिनकी वापसी के लिए सरकार प्रयास कर रही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सूडान से भारतीयों का 13वां जत्था आज रवाना हो गया।
पहली बार किसने किया था हिंदुस्तान शब्द का इस्तेमाल?
Sep 20, 2024
KKR के अफगानी खिलाड़ी ने खेली धमाकेदार वनडे पारी, IPL ऑक्शन में इन टीमों की नजर
अमीर लोगों की तरह आप भी घर में जरूर रखें ये 7 शुभ चीजें, सफलता कदम चूमेगी!
IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय
संजू सैमसन ने धुआंधार पारी से फिर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
12वीं टॉपर वेदिका गुप्ता ने NEET यूजी में 720 में 705 अंक लाकर रचा इतिहास
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited