हमारा पड़ोसी देश बनाएगा प्लास्टिक के नोट, जानिए सबसे पहले कहां बनी ऐसी करेंसी
आज तक आपने कागज के ही नोट देखे होंगे। इसके अलावा मेटल के सिक्के भी देश की करंसी का हिस्सा होते हैं। लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक प्लास्टिक के नोट जारी करने का मन बना चुका है। पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक इसी साल के अंत तक नए पॉलिमर प्लास्टिक के करंसी नोट जारी करने जा रहा है।


40 देशों में प्लास्टिक के नोट
मौजूदा समय में दुनियाभर के 40 देशों में प्लास्टिक के नोट बनाए जा रहे हैं। इनके नकली नोट बनाना मुश्किल होता है और इनमें मजबूत सुरक्षा उपायों के साथ होलोग्राम जैसे फीचर भी होते हैं।


नया नोट डिजाइन
पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक न सिर्फ नए पॉलिमर प्लास्टिक नोट जारी करेगा, बल्कि मौजूदा नोटों के डिजाइन को बदलने के साथ ही सिक्योरिटी और होलोग्राम फीचर्स को भी बढ़ाएगा।
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का बयान
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमीन अहमद ने इस्लामाबाद में बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी सीनेट कमेटी को बताया कि सभी मौजूदा पेपर नोटों को दिसंबर तक री-डिजाइन किया जाएगा और उनमें नए सिक्योरिटी फीचर जोड़े जाएंगे।
ये नए नोट आएंगे
जमील अहमद का कहना है कि नए डिजाइन के नोट 10 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 5000 रुपये के रूप में आएंगे और इन्हें दिसंबर में जारी किया जाएगा।
पुराने नोटों का क्या होगा?
पुराने नोटों को एक झटके में बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि यह अगले पांच साल तक सर्कुलेशन में रहेंगे। इन्हें धीरे-धीरे मार्केट से हटाया जाएगा।
पहले सिर्फ एक नोट प्लास्टिक का
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर ने बताया कि पॉलिमर प्लास्टिक का पहले सिर्फ एक नोट ही जारी किया जाएगा। अगर जनता इसे पसंद करती है तो फिर बाकी डिनोमिनेशन के नोट भी प्लास्टिक के जारी किए जाएंगे।
पहला प्लास्टिक नोट
बता दें कि दुनिया का पहला पॉलिमर नोट साल 1998 में बनाया गया था और इसे ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया था।
इकाना में दिखा पंत नाम का सुपरमैन, शतक जड़कर किया स्पेशल सेलिब्रेशन
विराट ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
गर्मियों में आम के साथ खा लें ये 1 चीज, इम्यूनिटी को बना देगी सुपरस्ट्रांग, छू भी नहीं पाएंगी गंभीरबीमारियां
Top 7 TV Gossips: तलाक के 11 साल बाद फिर साथ आएंगे करण और जेनिफर? 'लाफ्टर शेफ 2' में हुई इस हसीना की वापसी
Stars Spotted Today: सूट-बूट पहने धांसू लुक में नजर आए अक्षय कुमार,सारा तेंदुलकर-जाह्नवी कपूर की सादगी ने जीता दिल
IPL 2025, Play Off Line Up: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के साथ तय हुई प्लेऑफ की लाइनअप- जानें क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर में कौन खेलेगा किससे
किसने डिजाइन किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो, 'आतंक के आका' के कान में भी सुनाई दी गूंज!
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी गए गुलाम नबी आजाद पड़े अचानक से बीमार, अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी
अफगान नागरिक फिर कर सकेंगे भारत की यात्रा, सरकार ने VISA सेवा की शुरू
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश, देखिए लिस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited