अद्भुत है अयोध्या का नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, देखिए फोटो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में 6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने अयोध्या हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटन करेंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्याधाम का उद्घाटन, यहां भक्तों को यात्रा करने के लिए काफी आसान बना देगा।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अयोध्या हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या में नए हवाई अड्डे का नाम ऋषि कवि महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा गया है। महर्षि वाल्मिकी ने ही महाकाव्य रामायण लिखा था।
शहर से 15 किमी दूर
नया श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्य अयोध्या शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
हाई क्लास सुविधा
अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न हाई क्लास सुविधाओं से सुसज्जित है। जैसे एक इंसुलेटेड छत प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल शोधन संयंत्र, जलमल शोधन संयंत्र और सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।
10 लाख यात्री क्षमता
महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्याधाम एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6,500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा।
इंडियो शुरू करेगी सेवा
इंडिगो एयरलाइन ने कहा था कि वह 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या हवाई अड्डे तक उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी और व्यावसायिक सेवाएं छह जनवरी से प्रारंभ होंगी।
भारतीय संस्कृति की झलक
टर्मिनल भवन का अग्रभाग अयोध्या के श्रीराम मंदिर की वास्तुकला को दर्शाता है। टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited