​Ram Mandir: अलौकिक होता जा रहा राम दरबार, भगवान गणेश और शिव का बन रहा मंदिर; देखें तस्वीरें​

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां भक्तों का सैलाब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। लाखों का चढ़ावा चढ़ रहा है। इस बीच राम मंदिर परिसर में बचा हुआ काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर के बाहरी परकोटे में भगवान शिव और गणेश के मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं...

शिव और गणेश मंदिर का हो रहा निर्माण
01 / 07

शिव और गणेश मंदिर का हो रहा निर्माण

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान शिव और भगवान गणेश के मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। मंदिर के मुख्य परिक्रमा मार्ग पर भक्तों को इन मंदिरों के दर्शन होंगे।

दिसंबर 2024 तक निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य
02 / 07

दिसंबर 2024 तक निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी साल 22 जनवरी को हुई थी। यह मंदिर तीन मंजिला होगा। तीनों मंजिलों का काम इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इन मंदिरों के भी होंगे दर्शन
03 / 07

​इन मंदिरों के भी होंगे दर्शन

राम मंदिर के चारों ओर भव्य परकोटे का निर्माण किया जा रहा है। इसके चारों कोने पर सूर्य, भगवती, गणेश और शिव के मंदिर बनेंगे। उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में अन्नपूर्णा और हनुमान जी का मंदिर होगा।

ये मंदिर भी हैं प्रस्तावित
04 / 07

​​ये मंदिर भी हैं प्रस्तावित​

मंदिर परिसर में प्रस्तावित अन्य मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी व ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित होंगे।

अभी भूतल का निर्माण पूरा
05 / 07

अभी भूतल का निर्माण पूरा

राम मंदिर के भूतल का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां रामलला विराजमान हैं।

तीन मंजिला होगा मंदिर
06 / 07

तीन मंजिला होगा मंदिर

यह मंदिर तीन मंजिला होगा, भूतल के बाद पहली मंजिल पर राम दरबार होगा। अन्य दोनों मंजिलों का निर्माण दिसंबर, 2024 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

भक्तों का उमड़ रहा सैलाब
07 / 07

​भक्तों का उमड़ रहा सैलाब

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से यहां भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में रामभक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited