जानें रूस-यूक्रेन वार से लेकर LGBT मामले तक पोप फ्रांसिस का कैसा रहा रुख

इसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस का आज यानी सोमवार 21 अप्रैल को निधन हो गया। बता दें कि उनका असली नाम Jorge Mario Bergoglio था। पोप कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय रखी। जानें ज्वलंत मुद्दों पर उनका क्या स्टैंड रहा -

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन
01 / 08

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन

साल 2019 में उन्होंने कहा था कि पारिस्थितिकी हत्या एक पाप है और इसे शांति के खिलाफ अपराधों की पांचवीं श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए।

रूस-यूक्रेन युद्ध
02 / 08

रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पोप फ्रांसिस ने रोम में रूसी दूतावास का दौरा किया। उन्होंने युद्ध खत्म करने के लिए अपनी ओर से कोशिशें कीं।

LGBT
03 / 08

LGBT

पोप फ्रांसिस ने LGBT के मुद्दे पर अपने पहले के किसी भी पोप से अलग राय रखते थे। साल 2013 में उनका एक बयान टीवी पर प्रसारित हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मैं उन्हें जज करने वाला कौन होता हूं।'

चीन के प्रति पोप का दृष्टिकोण
04 / 08

चीन के प्रति पोप का दृष्टिकोण

पोप फ्रांसिस ने चीन के मुद्दे पर पूर्व के किसी भी पोप की तुलना में ज्यादा समझौतापूर्ण दृष्टिकोण अपनाया।

अरब-इजरायल संघर्ष
05 / 08

अरब-इजरायल संघर्ष

मई 2014 में पोप फ्रांसिस ने इजरायल और फिलिस्तीन का दौरा किया। उन्होंने दोनों पक्षों को प्रतीकात्मक इशारे दिए। 2015 में उन्होंने अब्बास का वेटिकन में स्वागत किया और कहा कि शांति का दूत युद्ध की बुरी भावना को नष्ट करता है।

प्रवासी और शरणार्थियों का मुद्दा
06 / 08

प्रवासी और शरणार्थियों का मुद्दा

पोप फ्रांसिस ने प्रवासी और शरणार्थियों की दुर्दशा को अपने काम का हिस्सा बनाया। उन्होंने यूरोप और अमेरिका के साथ बातचीत में उनके अधिकारों का बचाव किया।

चर्च प्रशासन
07 / 08

चर्च प्रशासन

पोप फ्रांसिस ने रोम से बाहर चर्च प्रशासन के विकेंद्रीकरण और लोगों से संवाद में धर्मसभा के तरीके से निर्णय लेने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी
08 / 08

अंतरराष्ट्रीय पॉलिसी

पोप फ्रांसिस पर अक्सर आरोप लगता रहा कि वह लेफ्टिस्ट पॉपुलिस्ट मूवमेंट की तरफ सॉफ्ट स्पॉट रखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited