पोर्ट ब्लेयर नहीं अब जाना जाएगा इस नए नाम से, अंडमान निकोबार की राजधानी Port Blair का बदला नाम
अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलने (Port Blair Name Change) का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है अब पोर्ट ब्लेयर को 'श्री विजयपुरम' (Sri Vijaypur) के नाम से जाना जाएगा। इसका ऐलान गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम 'श्री विजयपुरम' करने का फैसला लिया है।
पोर्ट ब्लेयर जो अंडमान निकोबार की राजधानी है उसका नाम बदल गया है
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल (Port Blair Name Change) दिया गया है, इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा कर कहा कि पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम (Port Blair Name Now Sri Vijaypur) कर दिया गया है, बता दें कि पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है।
यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।
मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है
अमित शाह ने आगे लिखा कि 'यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।'
पोर्ट ब्लेयर का ये नाम किसके नाम पर रखा गया था
पर आपको जानकारी है कि पोर्ट ब्लेयर का ये नाम किसके नाम पर रखा गया था तो बता दें कि इसका नाम आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था जिन्होंने 1789 में यहां एक सर्वेक्षण किया था
इसे ही काला पानी की सजा के नाम से जानते हैं
पोर्ट ब्लेयर में अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में यहां एक तीन मंजिला जेल भी बनाई थी, जिसमें देश की आजादी के लड़ रहे स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया जाता है इसे ही काला पानी की सजा के नाम से जानते हैं।
यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है
गौर हो कि यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अंडमान जिले में आता है , यह क्षेत्र पहाड़ी भूरचना है। टिम्बर जैसी लकड़ियाँ यहाँ प्रचुरता से पायी जाती हैं, हरियाली भी भरपूर है। यहाँ समुद्र का पानी देखने में नीला है।
पोर्ट ब्लेयर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल काफी सारे हैं
पोर्ट ब्लेयर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल हैं यहां सेलुलर जेल, कॉर्बिन्स कोव बीच, नॉर्थ बे आइलैंड, रॉस आइलैंड , चिडियाटापू, वंडूर , समुद्रिका नौसेना समुद्री संग्रहालय मौजूद हैं।
भारत नहीं यहां हैं दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Sep 19, 2024
TRP Week 38 Report: अनुपमा की गद्दी छीनने को उतारू है झनक, GHKKPM में की रेटिंग को लगी तगड़ी चपत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खूब भाई इंदौर की ये साड़ियां.. हजारों खर्च कर खरीदी ये वाली डिजाइन्स, कमाल है कलेक्शन
इन देशों में भारत के लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं आप, जानें कितने दिन मिलेगी छूट
Private Jet: बिना खरीदे आप भी दिखा सकते हैं प्राइवेट जेट का टशन, जानें एक घंटे का रेट
SBI, HDFC Bank, ICICI या PNB, कौन सा बैंक दे रहा एफडी पर सबसे अधिक ब्याज
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited