600 साल पुरानी घड़ी का करें दीदार; सूर्य और चंद्रमा की खगोलीय जानकारी देती है प्राग ओर्लोज
Prague Astronomical Clock: चेक गणराज्य की राजधानी प्राग (Prague) में एक अद्भुत खगोलीय घड़ी है, जो पर्यटकों को काफी लुभाती है। दरअसल, यह घड़ी अन्य घड़ियों की तरह समय नहीं बताती है, बल्कि सूर्य और चंद्रमा की खगोलीय स्थिति को दर्शाती है। यह घड़ी 600 साल से प्राग के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोगों के बीच इस घड़ी को लेकर अलग ही उत्साह है।

घड़ी में क्या है खास?
इस खास खगोलीय घड़ी में 12 राशियों के साथ ही कैथोलिक संतों की मूर्तियां भी लगी हुई है। इस घड़ी को 'प्राग ओर्लोज' के नाम से जाना जाता है। घड़ी में मौजूद जॉडिकल रिंग यानी राशि चक्र में 12 चिह्न हैं, जो यह बताता है कि सूर्य वर्तमान में किस राशि में चल रहा है। इसके अलावा घड़ी के केंद्र में मौजूद गहरा नीले वृत्त पृथ्वी का दर्शाता है। ऊपरी हिस्सा क्षितिज को नारंगी और काला रंग क्षितिज के नीचे के आसमान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कब लगाई थी घड़ी?
प्राग ओर्लोज नामक खगोलीय घड़ी ने प्राग का बदलता हुआ दौर देखा है। यह घड़ी 1410 में ओल्ड टाउन स्क्वेयर के ओल्ड टाउन हाल में लगाई गई थी।

घड़ी की कई बार हुई मरम्मत
प्राग एस्ट्रोनॉमिकल वॉच ने 600 साल से प्राग की विरासत को संभाल रखा है। इस घड़ी में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के अलावा, ग्रहों की स्थिति, संतों के नाम और खगोलीय घटनाओं को दर्शाया गया है।

किसने लगवाई थी घड़ी?
प्राग के राजा ने मास्टर हानुस से एस्ट्रोनॉमिकल वॉच बनवाई थी। 600 साल पहले यह घड़ी इतनी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी कि दूर-दूर से लोग इसे देखने आते थे।

नहीं बन सकी इस तरह की दूसरी घड़ी!
प्राग में मास्टर हानुस को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि कई लोग मास्टर हानुस से इस तरह की घड़ी बनवाना चाहते थे, लेकिन प्राग के राजा को यह मंजूर नहीं था तो उन्होंने मास्टर हानुस को अंधा करवा दिया था।

मीनारों का शहर प्राग
प्राग यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है और इसे मीनारों का शहर भी कहा जाता है। पर्यटकों को प्राग की खूबसूरती काफी लुभाती है और अक्सर वह एस्ट्रोनॉमिकल वॉच के साथ ही यात्रा की शुरूआत करते हैं।

सूख कर कांटा हो गया था खूंखार विलेन रामी रेड्डी, कैंसर ने आखिरी दिनों में कर दी थी ऐसी हालत

पूरा होगा विदेश घूमने का सपना, 50 हजार से कम है खर्चा, जानें डिटेल्स

इस एक्टर संग इंटीमेट सीन देने के दौरान बेकाबू हो गई थीं रेखा, सेट मौजूद लोगों की शर्म के मारे बंद हो गई थी आंखें

Rich People Money Secrets: यहां जानिए वो 7 रहस्य, जो अमीर लोग नहीं चाहते कि आप जानें

क्या है इजराइल के खिलाफ हमास का पैटर्न, जिसकी झलक पहलगाम आतंकी हमले में भी देखने को मिली

Noida Encounter: गैंगस्टर एक्ट में वांटेड अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट दोनों ही जरूरी, जानें कैसे दोनों के बैलेंस से होगा वजन कम

‘चलता है थोड़ा बहुत...’ पहलगाम आतंकी हमले पर बोली महिला टूरिस्ट, भड़का सोशल मीडिया

Stunt Video: इन लड़कियों के स्टंट को देख आ जाएगा पसीना, वीडियो देखकर यूजर्स कर रहे खूब तारीफ

Maalik: मेकर्स ने बदल डाली राजकुमार राव स्टारर की रिलीज डेट, अब इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited