कितने करोड़ की मालकिन हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? 59 किलो चांदी, ढाई किलो सोना... जानें कुल कितनी है संपत्ति
Priyanka Gandhi Net Worth: क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी की बहन और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के पास कुल कितनी संपत्ति है? इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है। प्रियंका ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे मे खुलासा किया है।

चुनावी शपथपत्र में प्रियंका की संपत्ति का हुआ खुलासा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया और इस मौके पर खुद को स्थानीय लोगों के परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि वह उनके स्नेह को संजोकर आगे बढ़ेंगी तथा इस क्षेत्र की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मौके पर उन्होंने चुनावी शपथपत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास 13 करोड़ 89 लाख 92 हजार 515 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपये की चल संपत्ति है।

प्रियंका गांधी और उनके पति के पास कुल कितनी संपत्ति
चुनावी हलफनामे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने इनकम का खुलासा किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाए गए आय के अनुसार प्रियंका गांधी के पास 46.39 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उन्होंने 13 करोड़ 89 लाख 92 हजार 515 रुपये की अचल संपत्ति का जिक्र किया है। उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपये की चल संपत्ति है। प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा पर 10 करोड़ 3 लाख 30 हजार 374 रुपये की देनदारी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59 किलो चांदी, ढाई किलो सोना
चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी कीमत 29 लाख 55 हजार 581 रुपये है। इसके अलावा उनके पास 4.41 किलो के गहने भी हैं, जिसमें 2.5 किलो सोने के हैं। सोने के इस गहने की कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये बताई गई है। प्रियंका के पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास कितने करोड़ रुपये का घर?
वायनाड सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के पास करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये का घर है, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है। इस घर का एरिया 48,997 स्क्वायर फीट है। कांग्रेस नेता के चुनावी हलफनामे में ये भी बताया है कि उनके पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एग्रीकल्चर जमीन भी है। प्रियंका के पास कुल 7.74 करोड़ रुपये का रेजिडेंस एरिया है। उनके पति रॉबर्ट के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं।

म्यूचुअल फंड और PPF में प्रियंका गांधी वाड्रा का निवेश
प्रियंका ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उन्होंने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है। कुल 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार रुपये का निवेश उन्होंने Mutual Fund में किया है। प्रियंका के पास 3 बैंक अकाउंट है, जिसमें 3 लाख 61 हजार रुपये से ज्यादा डिपॉजिट हैं। 30 सितंबर, 2024 तक प्रियंका के पास 52 हजार रुपये कैश इन हैंड थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि उनके PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये हैं।

प्रियंका गांधी ने कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित किया
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पति रॉबर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान राजीव वाड्रा, प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन के इस बेहद महत्वपूर्ण पल के साक्षी बने। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित किया और फिर एक रोड शो भी किया। लोगों के हुजूम वाले इस रोडशो में राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता, प्रियंका गांधी के साथ थे। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे।

गर्मी को मात देने में आइस्क्रीम-कोल्ड ड्रिंक को भी फेल करता है ये देसी शरबत, सेहत को भी देता है गजब फायदे

IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचते ही टीमों की जीत पर लगा ग्रहण

पंजाब की हार से मुंबई की लगी लॉटरी, बन सकती है टॉपर जानिए कैसे?

IPL 2025 में क्यों टॉप-2 में पहुंचना चाहती है टीमें

LIC ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र 24 घंटे में ऐसे किया ये कमाल

टाइट सिक्योरिटी के साथ दोस्त की शादी में शामिल हुए सलमान खान, वीडियो देख लोगों ने दे दिया भाईजान को घर बसाने का सुझाव

Delhi-NCR में आंधी-तूफान के साथ जमकर हुई बारिश, लबालब हुई सड़कें, जलजमाव के कारण थमी वाहनों की रफ्तार

सोना 100 रुपये महंगा, चांदी 2000 रुपये सस्ती; वैश्विक रुख और अमेरिकी नीतियों का दिखा असर

Hidden Gems South India: दक्षिण भारत की अनदेखी सुंदरता, ये हैं घूमने के लिए 3 परफेक्ट स्थान

'इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है...'आतंकवादी संगठनों को ओवैसी ने दिखाया आईना, दिया 'कुरान' का हवाला, देखें VIDEO
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited