कितने करोड़ की मालकिन हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? 59 किलो चांदी, ढाई किलो सोना... जानें कुल कितनी है संपत्ति

Priyanka Gandhi Net Worth: क्या आप जानते हैं कि राहुल गांधी की बहन और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के पास कुल कितनी संपत्ति है? इस सवाल का जवाब सामने आ चुका है। प्रियंका ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे मे खुलासा किया है।

01 / 06
Share

चुनावी शपथपत्र में प्रियंका की संपत्ति का हुआ खुलासा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया और इस मौके पर खुद को स्थानीय लोगों के परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि वह उनके स्नेह को संजोकर आगे बढ़ेंगी तथा इस क्षेत्र की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मौके पर उन्होंने चुनावी शपथपत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके पास 13 करोड़ 89 लाख 92 हजार 515 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपये की चल संपत्ति है।

02 / 06
Share

प्रियंका गांधी और उनके पति के पास कुल कितनी संपत्ति

चुनावी हलफनामे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने इनकम का खुलासा किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के इनकम टैक्‍स रिटर्न में दिखाए गए आय के अनुसार प्रियंका गांधी के पास 46.39 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उन्होंने 13 करोड़ 89 लाख 92 हजार 515 रुपये की अचल संपत्ति का जिक्र किया है। उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपये की चल संपत्ति है। प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा पर 10 करोड़ 3 लाख 30 हजार 374 रुपये की देनदारी है।

03 / 06
Share

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59 किलो चांदी, ढाई किलो सोना

चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी कीमत 29 लाख 55 हजार 581 रुपये है। इसके अलावा उनके पास 4.41 किलो के गहने भी हैं, जिसमें 2.5 किलो सोने के हैं। सोने के इस गहने की कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये बताई गई है। प्रियंका के पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है।

04 / 06
Share

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास कितने करोड़ रुपये का घर?

वायनाड सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के पास करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये का घर है, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है। इस घर का एरिया 48,997 स्‍क्वायर फीट है। कांग्रेस नेता के चुनावी हलफनामे में ये भी बताया है कि उनके पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्‍यादा कीमत की एग्रीकल्‍चर जमीन भी है। प्रियंका के पास कुल 7.74 करोड़ रुपये का रेजिडेंस एरिया है। उनके पति रॉबर्ट के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्‍स हैं।

05 / 06
Share

म्‍यूचुअल फंड और PPF में प्रियंका गांधी वाड्रा का निवेश

प्रियंका ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उन्होंने म्‍यूचुअल फंड में भी निवेश किया है। कुल 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार रुपये का निवेश उन्होंने Mutual Fund में किया है। प्रियंका के पास 3 बैंक अकाउंट है, जिसमें 3 लाख 61 हजार रुपये से ज्‍यादा डिपॉजिट हैं। 30 सितंबर, 2024 तक प्रियंका के पास 52 हजार रुपये कैश इन हैंड थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया है कि उनके PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये हैं।

06 / 06
Share

प्रियंका गांधी ने कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित किया

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पति रॉबर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान राजीव वाड्रा, प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन के इस बेहद महत्वपूर्ण पल के साक्षी बने। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित किया और फिर एक रोड शो भी किया। लोगों के हुजूम वाले इस रोडशो में राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता, प्रियंका गांधी के साथ थे। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे।