यहां आज भी भगवान राम करते हैं राज, रोज दी जाती है सलामी
भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता के लोग रहते हैं। वहीं, कुछ ऐसे शहर भी है, जहां आज भी प्राचीन परंपरा जारी है। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज भी भगवान राम राज करते हैं। आज के समय में भी उस नगर के राजा स्वयं भगवान राम हैं। आइए, इस शहर के बारे में जानते हैं।

कहां है ओरछा?
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम ओरछा है। ओरछा मध्य प्रदेश में स्थित एक नगर है, जो यूपी के झांसी से सटा हुआ है। यहां पर आज भी भगवान श्री राम का राजपाट चलता है।

बेहद खूबसूरत है मंदिर
ओरछा में स्थित राम राजा मंदिर बेहद खूबसूरत और पवित्र हिंदू मंदिर है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां भगवान राम की पूजा एक राजा के तौर पर की जाती है और इसे देखने ही लोग यहां आते हैं।

क्या कहता है इतिहास?
कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में महारानी कुंवरि ने भगवान राम को अयोध्या से ओरछा लाकर स्थापित किया था। उसके बाद से उन्हें राजा मानने की परंपरा चलती आ रही है। उन्हें राजा की तरह ही सम्मान दिया जाता है।

बुंदेला शैली में मंदिर की बनावट
इस मंदिर की बनावट बेहद ही खूबसूरत है और इसका निर्माण बुंदेला शैली में किया गया है। इसके दीवारों पर भगवान राम के चित्र बनाए गए हैं, जिनमें वह अलग-अलग रूप में नजर आते हैं।

दो बार दी जाती है सलामी
यहां की सबसे खास बात ये है कि राजा राम को आज भी सलामी दी जाती है। उन्हें सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त पुलिस के जवान सलामी देते हैं। दोनों समय दी जाने वाली सलामी यहां की सबसे खास बात है।
हमारी आकाशगंगा में कितने सौरमंडल है?
Feb 22, 2025

Bhagyalakshmi की मायरा मिश्रा ने बॉयफ्रेंड संग लिये सात फेरे, लाल जोड़े में लगीं अप्सरा सी खूबसूरत

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन जा रहे हैं तो इन 3 चीजों को वहां से कभी न लाएं, प्रेमानंद महाराज ने बताई इसकी वजह

करीना कपूर के 5 सबसे महंगे हार, कीमत करोड़ों में, खूबसूरत इतने कि खुला रह जाए मुंह

भूलकर भी कच्ची न खाएं ये 3 सब्जियां, पेट में जाते ही लगाती हैं बीमारियों का अंबार

Anupama 7 MAHA Twist: नींद में पराग संग चिपकर सोएगा प्रेम, राजा को जबरदस्ती शादी के बंधन में बांधेगी वसुंधरा

Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल

ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'

AIBE 19 2024: एआईबीई रिजल्ट जल्द, देखें विभिन्न श्रेणियों के लिए पिछले वर्ष के कट-ऑफ

प्लेन में मिली टूटी सीट तो एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- धारणा थी कि टाटा के हाथ में सेवा बेहतर हुई होगी लेकिन...
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited