Ram Mandir Latest Photos: राम मंदिर में पहुंची रामलला की मूर्ति, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें

Ram Mandir Latest Photos: राम मंदिर में पहुंची रामलला की मूर्ति, सबसे पहले यहां देखें तस्वीरें
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास दिन के लिए 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू कर दिए गए हैं। राम मंदिर में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।

कल होंगे ये कार्यक्रम
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी यानी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी, इसके बाद गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम - भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

रामलला ने किया मंदिर का भ्रमण
राम मंदिर में चल रहे अनुष्ठानों के तहत बुधवार को राम लला की मूर्ति ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया था। सबसे पहले जलयात्रा भव्य रूप से हुई, इसके बाद रामलला जी की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई और मण्डप में आनन्द रामायण का पारायण प्रारम्भ हुआ।

पालकी में बैठे रामलला
भ्रमण के दौरान रामलला को पालकी में बिठाया गया। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े लोग मौजूद रहे।

अनिल मिश्रा बने यजमान
प्राण प्रतिष्ठा पूजन के पहले दिन राम मंदिर न्यास से जुड़े अनिल मिश्रा व उनकी पत्नी को मुख्य यजमान बनाया गया। सबसे पहले सांगोपांग सर्व प्रायश्चित्त किया तथा सरयू नदी में स्नान किया। विष्णुपूजन करके पञ्चगव्य एवं घी से होम कर पंचगव्यप्राशन किया। द्वादशाब्द पक्ष से प्रायश्चित स्वरूप गोदान किया। दशदान के पश्चात मूर्ति-निर्माण स्थान पर कर्मकुटी होम किया।

गर्भगृह में लगे सोने के दरवाजे
रामलला के गर्भगृह में स्वर्ण मंडित दरवाजे लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूतल पर सभी 14 द्वारों पर स्वर्ण मंडित दरवाजे लगाए गए हैं।

2100 किलोग्राम का घंटा
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 2100 किलोग्राम का अष्टधातु से बना घण्टा लगाया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ने तोड़े व्युअरशिप के सारे रिकॉर्ड

आयरलैंड ने ODI में रचा इतिहास, ढेर हो गई दो बार की वर्ल्ड चैंपियन

सालों बाद मांग में पिया के नाम का सिंदूर सजाएं कान्स पहुंची ऐश्वर्या, महारानी बनने में जलसा की बहुरानी से हो गई ये चूक

ड्रोन-मिसाइल के दौर में तीर-कमान चलाती है इस देश की सेना, आप भी जान लें नाम

कुलदीप यादव ने IPL में रचा इतिहास, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

दिल्ली में मौसम का कहर... निजामुद्दीन में खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मंगोलपुरी में छज्जा ढहने से 4 लोग दबे

भोपाल-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराए निर्माणाधीन पुल के सरिये, सेवाएं हुईं बाधित

सैनिकों की बहादुरी की रक्षा मंत्री ने की तारीफ, बोले -सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान है 'ऑपरेशन सिंदूर'

अब खत्म होगा हैजा का खौफ... जल्द आ रही है स्वदेशी वैक्सीन; बच्चों से बड़ों तक मिलेगा सुरक्षा कवच

दिल्ली-नोएडा वालों के लिए जरूरी खबर, DND फ्लाईओवर की मरम्मत को हरी झंडी; 5 करोड़ रुपये होंगे खर्च
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited