RAPIDX: ये है देश की की पहली 'सेमी हाई-स्पीड रीजनल रेल' सेवा, देखें- अंदर से कैसी है यह ट्रेन

हिंदुस्तान की पहली सेमी हाई स्पीड रीजनल रेल सेवा अब रैपिडएक्स के नाम से जानी जाएगी। आइए, देखते हैं कि यह ट्रेन अंदर से कैसी है:

मेट्रो से तीन गुणा अधिक होगी रफ्तार
01 / 05

मेट्रो से तीन गुणा अधिक होगी रफ्तार!

देश की पहली "सेमी हाई स्पीड रीजनल" रेल सर्विस को नया नाम मिल गया है। यह अब ‘रैपिडएक्स’ नाम से जानी जाएगी। यह पहचान इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी एनसीआरटीसी की ओर से दी गई है।

क्या दर्शाता है ट्रेन का नाम
02 / 05

क्या दर्शाता है ट्रेन का नाम?

अधिकारियों ने बताया, ‘‘गति और प्रगति को दर्शाने के अलावा, नाम में ‘एक्स’ शब्द अगली पीढ़ी की तकनीक को दर्शाता है। यह युवाओं, आशावाद और ऊर्जा का भी प्रतिनिधित्व करता है।’’

ऐसी होगीं कमफर्टेबल सीटें
03 / 05

ऐसी होगीं कमफर्टेबल सीटें

अफसरों के अनुसार, ये ट्रेन ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) गलियारे पर चलेंगी। दरअसल, आरआरटीएस कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रमुख शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कार्यान्वित हो रहा है।

खड़े होने की भी रहेगी पर्याप्त जगह
04 / 05

खड़े होने की भी रहेगी पर्याप्त जगह

चूंकि, ‘रैपिडएक्स’ नाम पढ़ने में सरल है और कई भाषाओं में उच्चारण करने में आसान है, इसलिए यह नाम दिया गया। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे पर रैपिडएक्स सेवा के जरिए दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आएगी।

तो यह है एनसीआरटीसी का प्लान
05 / 05

...तो यह है ​एनसीआरटीसी का प्लान

इस गलियारे पर 17 किलोमीटर लंबे साहिबाबाद-दुहाई खंड पर 2023 में ट्रेन संचालन की उम्मीद है, जबकि एनसीआरटीसी का पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर को लोगों के लिए वर्ष 2025 तक खोलने का लक्ष्य है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited