कितनी है दुर्लभ प्रजाति के इन मगरमच्छों की संख्या? इस देश के नेशनल पार्क में मिले 106 अंडे
Siamese Crocodile: कंबोडिया में दुर्लभ प्रजाति के मगरमच्छ मिलने से खुशी की लहर है। यह कोई और नहीं 'सियामी' प्रजाति के मगरमच्छ हैं। जिसके एक नेशनल पार्क में 106 अंडे मिले हैं। इससे दुनियाभर के जंगलों में मगरमच्छ की सबसे दुर्लभ प्रजाति के अस्तित्व में होने की उम्मीदें जगी हैं।

कहां मिले 'सियामी' मगरमच्छ के अंडे?
कंबोडिया के केरामोम नेशनल पार्क में 'सियामी' मगरमच्छ के 106 अंडे मिले हैं, जो बीते 20 सालों में हुई सबसे बड़ी खोज है। कृषि एवं पर्यावरण मंत्रालय और संरक्षण समूह 'फौना एंड फ्लोरा' के संयुक्त बयान में कहा गया कि 'सियामी' मगरमच्छ के अंडे मई में केरामोम नेशनल पार्क में मिले थे।

नन्हें सियामी मगरमच्छ
बकौल अधिकारी, 27 से 30 जून के बीच 106 अंडों में से 60 से बच्चे निकल आए। जिसकी बेहतरीन तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में नन्हें मगरमच्छ एक साथ एक-दूसरे के ऊपर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मगरमच्छों का ठिकाना
बकौल अधिकारी, अंडे मिलने से यह संकेत मिलता है कि यह इलाका जंगली मगरमच्छों का एक प्रमुख ठिकाना है। फिलहाल इस क्षेत्र और नन्हें मगरमच्छों को सुरक्षा में केरामोम नेशनल पार्क के संरक्षण रेंजर जुटे हुए हैं।

संकटग्रस्त प्रजाति
'सियामी' मगरमच्छों की कभी दक्षिण-पूर्व एशिया में भारी संख्या हुआ करती थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने इसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति की सूची में रखा है। दरअसल, 1990 के दशक तक अवैध शिकार और अन्य प्रजातियों के मगरमच्छों की तादाद बढ़ने से 'सियामी' मगरमच्छ विलुप्त हो गए थे।

सियामी मगरमच्छ की कुल संख्या?
बकौल रिपोर्ट, जंगलों में 1,000 के आसपास सियामी मगरमच्छ बचे हुए हैं, जिनमें से 300 से ज्यादा कंबोडिया में हैं। फिलहाल कंबोडियाई सरकार लुप्तप्राय सियामी मगरमच्छों के संरक्षण व ठिकानों के पुनरुद्धार में जुटी हुई है।

Virat Kohli Net Worth: कितने अमीर हैं विराट कोहली? कार से लेकर बंगले तक, जीते हैं लग्जरी लाइफ

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद 3 दिग्गज रिटायर, अब इस चौथे खिलाड़ी की बारी

Nikki Tamboli और Arbaaz Patel ने शावर के नीचे फरमाया रोमांस, शरीर पर गिरी बूंद-बूंद ने बढ़ाई धड़कने

साक्षात लक्ष्मी का रूप है अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के घर में कर दी पैसों की बारिश, नेट वर्थ जानकर चकरी खा जाएगा सिर

बाहर से दिख रही थी गरीब की झोपड़ी, मगर अंदर जाते ही महल में पहुंच गया शख्स

भय बिनु होइ न प्रीति… एयर मार्शल एके भारती ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान को दिया सीधा जवाब

Uttarakhand: निर्बाध जारी है चारधाम यात्रा, सरकार ने दुरुस्त किए सारे इंतजाम

50 रु से भी सस्ता स्मॉल-कैप स्टॉक: 5 साल में 650% रिटर्न, आज 9% की जोरदार छलांग!

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट सन्यास पर भावुक हुईं पत्नी अनुष्का शर्मा, बोलीं 'लोग रिकॉर्ड याद रखेंगे...'

Ram Charan का वैक्स स्टैच्यू बनकर हुआ तैयार, एक्टर ने पेट डॉग संग दिया पोज तो असली-नकली में कन्फ्यूज़ हुए फैंस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited