पाकिस्तान में मिला ऐसा खजाना, जिसके लिए तरसेंगे रूस, अमेरिका, चीन जैसे देश

Reserves of Petroleum And Natural Gas Found in Pakistan: पाकिस्तान की गरीबी और इस देश के लोगों का फटे हाल होना किसी से छिपा नहीं है। बीते कुछ वर्षों से इस देश के लोग दाने-दाने को मोहताज होते जा रहे हैं। खाने के लाले पड़े हुए हैं। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। हाल ही में ये खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान में ऐसा खजाना मिला है, जिसके लिए अमेरिका, रूस और चीन जैसे देश तरसेंगे। पाकिस्तान में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। तो क्या अब पाकिस्तान की किस्मत दुबई जैसी होने वाली है?

01 / 06
Share

पाकिस्तान में मिला खजाना

पाकिस्तान की समुद्री सीमा में ऐसा खजाना मिला है, जिससे इस देश के लोगों का भाग्य बदल सकता है। ये देश रातों-रात अमीर हो सकता है। इसकी तुलना सऊदी अरब, यूएई जैसे देशों से होने लगेगी।

02 / 06
Share

कैसे बदलेगी पाक की किस्मत

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है। मीडिया रिपोर्ट में ये तक दावा किया गया है कि ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भंडार हो सकता है।

03 / 06
Share

पाकिस्तान में खुशी का माहौल

बताया जा रहा है कि तेल और गैस भंडार की मौजूदगी का पता लगाने के लिए कुछ देशों के साथ मिलकर 3 सालों तक सर्वे किया गया। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस देश के टीवी चैनलों में खुशी जैसा माहौल है।

04 / 06
Share

कितने वक्त में अमीर होगा पाक?

बताया जा रहा है कि जल्द ही अन्वेषण कार्य शुरू किया जा सकता है। हालांकि कुओं की खुदाई, इसके दोहन और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई साल लग सकते हैं। यानी पाकिस्तान को अभी और इंतजार करना होगा।

05 / 06
Share

क्रूड ऑयल का किंग कौन?

दुनिया में वेनुजुएला के पास सबसे बड़ा क्रूड ऑयल का भंडर है। इसके बाद सऊदी अरब, ईरान, कनाडा और इराक में तेल भंडार मौजूद हैं। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि यह खोज दुनिया में चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार है। अगर ये सच हुआ तो पाकिस्तान आसमान छूने के लिए उड़ान भरने लगेगा।

06 / 06
Share

क्या करेंगे अमेरिका, रूस और चीन

पाकिस्तान में मिले इस खजाने के लिए अमेरिका, रूस और चीन जैसे कई बड़े देश तरसेंगे। फिलहाल पाकिस्तान में कच्चा तेल बाहर से आयात किया जाता है। सऊदी अरब ही उसका सबसे बड़ा सोर्स है। इसके बाद यूएई, कुवैत और नीदललैंड है। ऐसे में इस लिस्ट में पाकिस्तान शामिल हो गया तो जाहिर है कि इस देश से भुखमरी और गरीबी का अंत करने में मदद मिलेगी।