अब रेलवे की नई फैक्टरी में धड़ाधड़ बनेगी Vande Bharat Sleeper, दो रूट भी हो गए लगभग तय

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद वंदे भारत स्लीपर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। रेलवे जल्द ही इसे पटरी पर दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इस बीच रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच का निर्माण करने वाली कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने महाराष्ट्र के मराठावाड़ में नई रेल कोच फैक्टरी की शुरुआत कर दी है। रेलवे की इस नई फैक्टरी में वंदे भारत स्लीपर के कोच तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बल्क में ऑर्डर भी हैं।

धड़ाधड़ तैयार होंगे कोच
01 / 06

​धड़ाधड़ तैयार होंगे कोच​

रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि मराठावाड़ में इस नई फैक्टरी में 1920 वंदे भारत स्लीपर कोच तैयार किए जाएंगे और अगले 35 साल तक यहां कोचों के निर्माण और देखभाल की जाएगी।

लंबे रूट भी हो गए तय
02 / 06

​लंबे रूट भी हो गए तय​

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने के लिए रूट भी लगभग तय कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200 किमी के रूट पर चलाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ट्रैक को अपडेट किया जा रहा है।

इन शहरों के बीच सबसे पहले दौड़ेगी
03 / 06

​इन शहरों के बीच सबसे पहले दौड़ेगी​

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच चल सकती है। यह दूरी तय करने में वंदे भारत 12 घंटे लेगी। अभी 15 से 18 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा दिल्ली से पटना और अहमदाबाद से मुंबई के भी वंदे भारत स्लीपर चलाने पर विचार किया जा रहा है।

ये होगी हाईस्पीड
04 / 06

​ये होगी हाईस्पीड​

वंदे भारत देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी टॉप स्पीड 160 से 180 किमी प्रति घंटे तक है। हालांकि, अभी सामान्य वंदे भारत 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं। लेकिन, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 KMPH की रफ्तार से चलेगी।

एल्युमीनियम कोच का भी हो रहा निर्माण
05 / 06

​एल्युमीनियम कोच का भी हो रहा निर्माण​

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के एल्युमीनियर कोच का भी निर्माण किया जा रहा है, जो वजन में हल्के होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड 200KMPH तक हो सकती है।

यात्रियों को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा
06 / 06

​यात्रियों को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा​

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इस ट्रेन में वे सभी सुविधाएं मौजूद होंगी, जो हवाई यात्रा के दौरान मिलती है। ट्रेन में वर्ल्ड क्लास सहूलियतों का ध्यान रखा गया है, साथ ही इसके कोच काफी आरामदायक होंगे।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited