गजब! बैडमिंटन कोर्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने चौंकाया, साइना नेहवाल भी हो गईं पस्त; देखें तस्वीरें

देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खेला। इसकी तस्वीरें राष्ट्रपति सचिवालय ने पोस्ट की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बैडमिंटन कोर्ट में साइना नेहवाल और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच शानदार मुकाबला हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है। अपने बेहतरीन शॉट से कई बार राष्ट्रपति मुर्मू ने साइना नेहवाल जैसी स्टार खिलाड़ी को चौंकाया।

01 / 06
Share

राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में हुआ मुकाबला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन खेला।

02 / 06
Share

सूट में दिखीं राष्ट्रपति मुर्मू

अक्सर साड़ी में रहने वाली राष्ट्रपति मुर्मू बैडमिंटन खेलते समय सूट में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट भी लगाए।

03 / 06
Share

​ राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी की तस्वीरें

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

04 / 06
Share

खेलों के प्रति दिखा राष्ट्रपति का प्रेम

राष्ट्रपति सचिवालय ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।

05 / 06
Share

इसलिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं साइना नेहवाल

जानकारी के मुताबिक, साइना नेहवाल सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं "उनकी कहानी-मेरी कहानी" व्याख्यान श्रृंखला के तहत राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

06 / 06
Share

साइना नेहवाल को मिल चुके हैं ये सम्मान

साइना नेहवाल को पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।