दुनिया का इकलौता देश, जो फुटबॉल ग्राउंड से भी छोटा है

दुनिया का इकलौता देश, जो फुटबॉल ग्राउंड से भी छोटा है

दुनिया का सबसे छोटा देश
01 / 06

दुनिया का सबसे छोटा देश

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? अगर आप वैटिकन सिटी को सबसे छोटा देश मानते हैं तो आप गलत है, क्योंकि दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड है।

कहां है सीलैंड
02 / 06

कहां है सीलैंड

दुनिया की सबसे वीरान जगह सीलैंड नहीं - इस देश को प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड भी कहा जाता है और यह एक माइक्रोनेशन है, जो HM फोर्ट रफ या रफ टावर पर बसा है। यह उत्तरी सागर के बीच में एक छोटा प्लेटफॉर्म मात्र है।

कितना बड़ा है सीलैंड
03 / 06

कितना बड़ा है सीलैंड

सीलैंड एक माइक्रोनेशन है यह तो पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कितना बड़ा है? बता दें कि यह कुल 4000 स्क्वायर मीटर का है। इसे इस तरह से समझें कि एक छोटे से छोटा फुटबॉल ग्राउंड भी 6000 स्क्वायर मीटर से बड़ा होता है।

नजदीकी जमीन
04 / 06

नजदीकी जमीन

सीलैंड समुद्र के बीच में है। यह ब्रिटेन के पूर्वी छोर सफॉल्क के तट से 11 किमी और एसेक्स के तट से करीब 13 किमी दूर समुद्र में है। रफ टावर एक मौंसेल सी फोर्ट है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के समय पर ब्रिटिश लोगों ने समुद्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा में बनाया था।

सीलैंड का झंडा
05 / 06

सीलैंड का झंडा

सीलैंड की स्थापना बैट्स परिवार ने की और उन्होंने अपना एक झंडा भी बनाया है। यहां रहने वाले हर व्यक्ति को स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार है। इस छोटे से देश में एक सरकार चलती है, यहां का अपना पासपोर्ट है, संविधान है, करंसी और स्टांप भी है।

यूके का कब्जा
06 / 06

यूके का कब्जा

हालांकि, 1987 में यूके ने अपनी समुद्री सीमा को 12 नॉटिकल माइल तक बढ़ा लिया था, जिसके बाद सीलैंड भी ब्रिटिश टेरिटरी में आ गया।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited