स्पेन में लाशों के साथ रह रहे लोग, बाढ़ के बाद कब्रिस्तान बन गया कोर्ट रूम; इन तस्वीरों को जो देखा वो रोया
स्पेन से सामने आई तस्वीरें किसी को भी हैरान कर देंगी। यहां बाढ़ के बाद तबाही का मंजर है। पूरा स्पेन कब्रिस्तान में तब्दील हो गया है। कोर्ट रूम से लेकर स्कूल तक मुर्दाघर बन गए हैं और अब तक क्षतिग्रस्त इमारतों और अन्य जगहों पर शवों की तलाश जारी है। स्पेन के पूर्वी हिस्से में अचानक आई भीषण बाढ़ अब तक 205 जिंदगियां लील चुकी है। इसमें 202 लोग वालेंसिया के हैं। बाढ़ इतनी विनाशकारी थी कि यह रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गई।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
स्पेन में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। कई लोग अब लातपा हैं, जिनकी तलाश जारी है। ऐसे में आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भीषण बाढ़ के तीन दिन बाद बचावकर्मी शुक्रवार को भी फंसी कारों और इमारतों में शवों की तलाश कर रहे हैं।

अभी और हो सकती है बारिश
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में स्पेन के पूर्वी हिस्से में अभी तबाही खत्म नहीं होने वाली है। अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने और बचाव की अपील की है।

इतिहास की सबसे घातक आपदा
स्पेन के लोगों की याद में यह अब तक की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा है। अब तक 158 शव बरामद किए गए हैं। इसमें वालेंसिया में 155, कैस्टिला ला मांचा क्षेत्र में दो और अंडालूसिया में एक और शव मिला है। सुरक्षा बलों के सदस्य और सैनिक कई लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, कई लोगों के अब भी क्षतिग्रस्त वाहनों या बाढ़ वाले गैरेज में फंसे होने की आशंका है।

बिजली-पानी जैसी हर सुविधा ठप
बाढ़ के बाद कई सड़कें अब भी वाहनों के ढेर और मलबे के कारण अवरुद्ध हैं। कुछ स्थानों पर लोग अपने घरों में ही फंसे हुए हैं। कुछ स्थानों पर अब भी बिजली, पानी या टेलीफोन जैसी सुविधाओं का अभाव है। लोगों के पास खाने को सामान नहीं है, लोग भूख से भी तड़प रहे हैं।

लाशों के साथ रह रहे लोग
स्पेन के पूर्वी हिस्से में आलम यह है कि घर पर लोग लाशों के साथ रह रहे हैं। अप्रभावित क्षेत्रों के लोग कीचड़ हटाने में मदद के लिए लोग पानी, आवश्यक उत्पाद, फावड़े या झाड़ू लेकर पहुंच रहे हैं।

कीचड़ और मलबे ने रोका बचाव अभियान
स्पेन में बाढ़ के कारण हर सड़क पर कीचड़ और कारों का मलबा इकट्ठा हो गया है, जिस कारण बचास अभियान में भी दिक्कतें आ रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मदद नहीं पहुंच पा रही है।

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मिला मौका

OMG: आंधी-तूफान से भी तेज चलती है यह ट्रेन! पलक झपकते ही आंखों से हो जाती है ओझल

क्या Nose टूटने भर से क्रैश हो जाता है प्लेन! जानें क्या होता है जहाज की नाक का काम, पायलट को देती है ये जानकारी

चंद पैसों के लिए नहीं डगमगाए इन सितारों के कदम, एक झटके में ठुकरा दिए करोड़ों के फेयरनेस क्रीम के ऐड

RCB ने खरीदा सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज, IPL प्लेऑफ से पहले बड़ा कदम

AISSEE Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट जारी, exams.nta.ac.in से चेक करें मार्क्स

Nautapa 2025: 15 दिन का होता है नौतपा, फिर क्यों नौ ही दिन माने जाते हैं भीषण गर्मी के, जानें नौतपा कब से लगेगा 2025 में

मूडीज का अनुमान: तेल बाजार में भारत का दबदबा बढ़ेगा, चीन की भूमिका घटेगी

Amrit Stations: 'गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन, क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी देंगे बढ़ावा' बोले सीएम योगी

बेंगलुरु स्थित रिमोट वर्कर को बार-बार बिजली कटौती की शिकायत पड़ी महंगी, यूजर्स ने ट्रोल कर दिए ऐसे सुझाव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited