धरती का फेफड़ा, जो अकेले पृथ्वी को दे देता है 20 प्रतिशत ऑक्सीजन, 400 अरब से ज्यादा पेड़ों का है घर
धरती पर सभी जीव जंतुओं के लिए ऑक्सीजन चाहिए होता है और ये ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से प्राप्त होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जो पूरी धरती का 20 प्रतिशत ऑक्सीजन दे देता है। मतलब अगर यह जगह न रहा तो जीवन पर भी खतरा मंडरा सकता है। इस जगह का नाम अमेजन वर्षावन है, जिसे धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है। अमेजन जंगल पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जैसे मानव शरीर में फेफड़े ऑक्सीजन को अवशोषित और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालते हैं, वैसे ही अमेजन जंगल भी बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर के पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने में मदद करता है।

अमेजन वर्षावन से कितना ऑक्सीजन
अमेजन वर्षावन प्रति वर्ष करोड़ों टन ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है। यह जंगल जैव विविधता का एक विशाल स्रोत है और वातावरण में कार्बन को अवशोषित करता है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अमेजन के जंगल धरती पर होने वाले ऑक्सीजन खपत का 20 प्रतिशत अकेले उत्पादन करता है।

जलवायु नियंत्रण
अमेजन का जंगल वैश्विक जलवायु प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पर्यावरणीय बदलावों और मौसम चक्रों पर गहरा असर डालता है, जिससे न केवल दक्षिण अमेरिका बल्कि पूरी पृथ्वी पर जलवायु की स्थिति प्रभावित होती है।

जैव विविधता
अमेजन वर्षावन में करीब 10 मिलियन से अधिक जीवों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिसमें पौधे, जानवर, और सूक्ष्मजीव शामिल हैं। यह जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के विकास और संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्बन अवशोषण
अमेजन वन कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रमुख कारणों में से एक है। यदि अमेजन जंगलों का नाश होता है, तो यह विशाल मात्रा में कार्बन को वायुमंडल में छोड़ सकता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की समस्या और भी बढ़ सकती है।

वनस्पति और जीव-जंतु
अमेजन वर्षावन में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, फूल, और जीव-जंतु पाए जाते हैं, जिनमें से कई दुर्लभ और अद्वितीय हैं। यहां की जैव विविधता बहुत अधिक है, जैसे कि रंगीन पक्षी (टूकेन), जगुआर, बंदर, तेंदुआ, और विभिन्न प्रकार के सरीसृप। अमेजन में उष्णकटिबंधीय जलवायु है, जिसमें वर्षभर भारी बारिश होती है। तापमान सामान्यतः उच्च रहता है और आर्द्रता भी बहुत अधिक होती है।

सांस्कृतिक महत्व
अमेजन के जंगलों में कई आदिवासी समुदायों का वास है, जो सदियों से यहां की प्राकृतिक जीवनशैली के साथ रहते आए हैं। वे इन जंगलों से अपनी ज़िंदगी चलाते हैं, जैसे कि भोजन, दवाइयां और आश्रय प्राप्त करते हैं।

अमेजन नदी
यह जंगल अमेजन नदी के आसपास फैला हुआ है, जो दुनिया की सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। नदी की जलधारा लगभग 4,345 मील (7,000 किमी) लंबी है, और इसका जलग्रहण क्षेत्र भी बहुत विशाल है।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि

कब्ज में रोटी खांए या चावल, किससे मिलेगा फायदे और क्या बढ़ाएगा परेशानी, 99% लोगों से हो रही ये भूल

OMG: पूरे साल में जितना खाना खा नहीं पाता इंसान, मात्र 4 दिन में उतना हजम कर जाता है हाथी

कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में रचा इतिहास, कुमार संगकारा भी छूट गए पीछे

Himachal: 'शार्प शूटर' ने उपमुख्यमंत्री और MLA को ही दे दी जान से मारने की धमकी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

झारखंड में झमाझम बारिश, खदानों से गैस और धुआं निकलने से दहशत; कोयलांचलों की बढ़ी मुश्किलें

क्या पुतिन और ट्रंप के बीच होगी मुलाकात? रूस ने कह दी ऐसी बात कि व्हाइट हाउस को लग सकती है मिर्ची

Akshardham - Operation Vajra Shakti: एनएसजी कमांडो बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अक्षय खन्ना, इस दिन होगी रिलीज

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण, मां की गोद से उठा ले गया शातिर; CCTV देख GRP दंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited