एक झील के पास वीराने में मिला था सब्जियों का राजा, इस बादशाह के जमाने में आया भारत
सब्जियों का राजा कौन? इस प्रश्न का उत्तर तो आप जानते ही होंगे। क्योंकि सब्ज राज आलू, हर सब्जी में अपनी जगह बना ही लेता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह राजा करीब 500 साल पहले एक झील के पास वीराने में मिला था। उस समय तक इसे कोई पहचानता भी नहीं था। चलिए जानते हैं रोचक कहानी
सब्जियों का राजा
आज आलू को सब्जियों के राजा की उपाधि मिली हुई है, लेकिन 500 पहले तक इसे कोई जानता भी नहीं था। क्योंकि तब तक इसके बारे में लोगों को पता ही नहीं था।
भारत में नहीं जन्मा आलू
भले ही आज आलू हमारी हर सब्जी की जान हो, समोसे इसके बिना न बन पाते हों, लेकिन ये भी सच है कि आलू का जन्म भारत में नहीं हुआ था। बल्कि इसे विदेश से यहां लाया गया था।
इस झील के किनारे मिला आलू
माना जाता है कि सब्जियों का राजा आलू दक्षिण अमेरिका की एंडीज पर्वत श्रृंखला में मौजूद टिटिकाका झील के पास मिला था। समुद्र तल से 3800 मीटर की ऊंचाई पर शान से पड़ा हुआ था सब्ज राज।
भारत में कब आया आलू
भारत में आज भले ही आलू हर सब्जी की जान बन गया हो, लेकिन इसे पहली बार मुगल बादशाह जहांगीर के जमाने में भारतीय सरजमीं पर लाया गया था।
आलू को कौन लाया भारत
भारतीयों को आलू हर तरह से पसंद है। भले ही वह सब्जी के रूप में हो या आलू का पराठा के रूप में, लेकिन भारतीयों को आलू का स्वाद चखाने का श्रेय गवर्नर जनरल रहे वारेन हिस्टिंग्स को जाता है।
18वीं सदी में छा गया आलू
यूरोपीय व्यापारियों ने आलू का खूब प्रचार किया। 18वीं सदी में आलू का प्रचार-प्रसार भारत में जमकर हुआ। उस समय तीन किस्म के आलू थे - फुलवा, गोला और साठा।
आलू के ऐसे नाम क्यों पड़े
जो आलू मैदानी इलाकों में उगता था, उसे फुलवा कहते थे। गोल आकार के कारण दूसरे प्रकार के आलू को गोला कहा जाने लगा और तीसरी किस्म का आलू 60 दिन में उगता था, इसलिए उसे साठा कहते थे।
रूस में आलू
18वीं सदी में यूरोप और अमेरिका में आलू की पैदावार होने लगी थी, लेकिन रूस में इसे 'शैतान का सेब'कहा जाता था। आज दुनिया में सबसे ज्यादा आलू की पैदावार चीन और दूसरे नंबर पर भारत में होती है।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited