​ये है दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, चलते-चलते 14 देशों को पार कर जाएंगे​

Longest Highway of the world: वैसे तो देश में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 यानी NH-44 सबसे लंबा हाईवे है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कहां है। हम आपको इसी के बारे में दिलचस्प जानकारी दे रहे हैं। सबसे लंबा हाईवे होने के कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये हाईवे जितना खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है।

पैन-अमेरिकन हाईवे
01 / 06

पैन-अमेरिकन हाईवे

दुनिया का सबसे लंबा हाईवे है पैन-अमेरिकन हाईवे। यह अमेरिका से शुरू होकर दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना तक जाता है। इसे दुनिया का सबसे लंबा रोड नेवटर्क कहा जाता है। खास बता है कि यह कुल 14 देशों को कवर करता है।

कुल लंबाई 48000 किमी
02 / 06

कुल लंबाई 48000 किमी.

सबसे लंबा हाईवे होने के कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसकी कुल लंबाई 30,000 मील यानी 48000 किमी. है। 1923 में इस हाईवे को बनाने का काम शुरू हुआ था और इसका एक हिस्सा आज भी पूरा किया जाना है।

इन देशों से गुजरता है
03 / 06

इन देशों से गुजरता है

यह हाईवे कुल 14 देशों से गुजरता है। ये देश हैं - यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटेमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना।

14 देशों की सैर
04 / 06

14 देशों की सैर

इस हाईवे से आप 14 देशों की सैर कर सकते हैं। इसे पहली बार 1889 में प्रस्तावित किया गया था। यह अमेरिका में प्रूडो खाड़ी, अलास्का से टिएरा डेल फुएगो में अर्जेंटीना के बंदरगाह शहर उशुआइया तक जाता है।

हाइवे पर सफर आसान नहीं
05 / 06

हाइवे पर सफर आसान नहीं

इस हाईवे का सफर इतना आसान नहीं। सफर के दौरान आपको घने जंगल, बर्फीले क्षेत्र और रेगिस्तानी इलाके मिलेंगे। यात्रा पूरी करने में महीनों लग जाते हैं। अगर रोजाना 500 किमी का सफर तय करते हैं तो 60 दिन में सफर पूरा हो जाएगा।

अमेरिका ने की मदद
06 / 06

अमेरिका ने की मदद

इन देशों को हाईवे को तैयार करने में अमेरिका ने मदद की है।इसका करीब 110 किलोमीटर अब भी अधूरा है। इस हिस्से को खतरनाक माना जाता है और यह पनामा और कोलंबिया के बीच है। इस हिस्से को डारियन गैप कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited