दुनिया का सबसे कंगाल मुल्क! जहां के लोग भीख मांगने जाते हैं विदेश, प्लास्टिक की थैली में मिलती है गैस

दुनिया में एक से एक गरीब देश हैं, जहां जीवन जीना काफी मुश्किल है, लेकिन दुनिया में एक ही मुल्क जहां भीख मांगने के लिए लोग विदेश जाते हैं और देश का हाल ये है कि यहां रसोई गैस भी प्लास्टिक की थैली में मिलती है। कभी-कभी तो आटे की इतनी किल्लत हो जाती है कि इसके लिए भगदड़ तक मच जाती है। हालांकि यह देश एक परमाणु संपन्न देश है और हमेशा उधार के लिए खाड़ी देशों की ओर देखते रहते हैं। आप समझ ही गए होंगे, हम बात कर रहे हैं हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की।

जहां प्लास्टिक की थैली में मिलती है रसोई गैस
01 / 07

जहां प्लास्टिक की थैली में मिलती है रसोई गैस

पाकिस्तान में गरीबी का ये आलम है कि लोग गैस का सिलेंडर खरीदने की जगह से उसे प्लास्टिक में भरवाना पसंद कर रहे हैं। लोग बाजार जाते हैं और प्लास्टिक की थैली में गैस भरवाकर घर लाते हैं, जिससे उनके यहां खाना बनता है। नोजल और वाल्वों को कसकर बांधे गए बैग, उन दुकानों पर प्राकृतिक गैस से भरे होते हैं जो देश के गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़े होते हैं। फिर उन्हें लोगों को बेच दिया जाता है, जो बाद में एक छोटे इलेक्ट्रिक सक्शन पंप की मदद से गैस का उपयोग करते हैं। प्लास्टिक बैग को भरने और बैग से रसोई तक गैस की आपूर्ति के लिए कंप्रेसर की आवश्यकता होती है। एक यूजर के मुताबिक, बैग एक घंटे में भर सकता है। जबकि गैस भंडारण के लिए ऐसी थैलियों का उपयोग बढ़ रहा है, यह बेहद खतरनाक भी है और जीवन और संपत्ति के लिए खतरा पैदा करता है।

क्यों प्लास्टिक बैग में मिल रही है गैस
02 / 07

क्यों प्लास्टिक बैग में मिल रही है गैस

पाकिस्तान में लोग अपनी एलपीजी (रसोई गैस) की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं, इसके कई वीडियो सामने आए हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लोग, एलपीजी को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि देश में आपूर्ति की कमी के बीच रसोई गैस सिलेंडर के स्टॉक में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

2007 से नहीं मिल रहा गैस का कनेक्शन
03 / 07

2007 से नहीं मिल रहा गैस का कनेक्शन

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले में लोगों को 2007 से गैस कनेक्शन नहीं दिया गया है, जबकि हंगू शहर पिछले दो सालों से गैस कनेक्शन से वंचित है। जिसके बाद लोग प्लास्टिक की थैली में गैस भरवाने के लिए मजबूर हैं।

भीख मांगने जाते हैं विदेश
04 / 07

भीख मांगने जाते हैं विदेश

इतना ही नहीं गरीबी का आलम ये है कि लोग पाकिस्तान से भीख मांगने विदेश जाते हैं। ऐसे कई लोगों को पकड़कर पाकिस्तान डिपोर्ट किया जा चुका है। इन भीखारियों का पूरा एक नेटवर्क है जो धार्मिक यात्रा पर विदेश जाता है और भीख मांगता है।

सऊदी अरब पाकिस्तान को दे चुका है चेतावनी
05 / 07

सऊदी अरब पाकिस्तान को दे चुका है चेतावनी

इन भिखारियों से परेशान सऊदी अरब खुलेआम पाकिस्तान को धमका चुका है। साफ-साफ कह चुका है कि भिखारियों को उनके देश आने से वो रोके। सऊदी अरब ने पाकिस्तान से भिखारियों को भीख मांगने के लिए पवित्र शहरों मक्का और मदीना तक पहुंचने के लिए उमरा वीजा का दुरुपयोग करने से रोकने के लिए कहा।

त्रा के नाम पर सऊदी में घुसते हैं पाकिस्तानी भिखारी
06 / 07

त्रा के नाम पर सऊदी में घुसते हैं पाकिस्तानी भिखारी

इन भिखारियों के बारे में दिलचस्प बात यह है कि ये बिल्कुल पेशेवर हैं, जो वीजा के लिए आवेदन करते हैं और पाकिस्तान के बाहर के गंतव्यों के लिए उड़ान भरते हैं। ये भिखारी मैनुपुलेट करने में मास्टर होते हैं, जो जानते हैं कि कैसे लोगों को फंसाना और पैसे लेना है। यह किसी व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि इसमें एक अच्छी-खासी मशीनरी शामिल है। पूरा एक नेटवर्क है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या
07 / 07

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या

सिर्फ सऊदी अरब ही नहीं, संयुक्त अरब अमीरात समेत कई मध्य पूर्व देशों में भी पाकिस्तानी भिखारी पाए जाते हैं। पिछले सितंबर में प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा ने कहा था कि पश्चिम एशियाई देशों में हिरासत में लिए गए सभी भिखारियों में से 90% पाकिस्तान से थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited