दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज खोलने जा रहा चीन, इंजीनियरिंग का नायाब नमूना, 1 मिनट में सिमट जाएगी 1 घंटे की दूरी
world’s tallest bridge, Huajiang Grand Canyon Bridge : बुनियादी संरचना के निर्माण और स्टेट ऑफ द ऑर्ट इंजीनियरिंग में महारत हासिल कर चुका चीन एक और ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। जून महीने में वह दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज को खोलने जा रहा है। गुइझोउ प्रांत के झेनफेंग काउंटी में स्थित इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 625 मीटर (2,050 फीट) है।

घंटों की दूरी मिनटों में तय हो सकेगी
चीन का यह गुइझोउ प्रांत पर्वतीय और दुर्गम है। यह शेनझेन प्रांत से 800 मील पश्चिम की ओर है। माना जा रहा है कि ब्रिज के शुरू हो जाने पर इस इलाके में वाहनों से आवागमन काफी आसान हो जाएगा। इस ब्रिज से होकर घंटों की दूरी मिनटों में तय हो सकेगी।

ब्रिज की कुल लंबाई 9,482 फीट
स्टील से बने इस ब्रिज की कुल लंबाई 9,482 फीट है। इस ब्रिज का निर्माण 18 जनवरी 2022 को शुरू हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक पुल का निर्माण कार्य 30 जून 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस ब्रिज का वजन 22,000 टन यानी तीन एफिल टॉवर के वजन के बराबर है।

ब्रिज का 95 प्रतिशत काम पूरा
चाइना डेली के मुताबिक गुइझोउ हाईवे ग्रुप के चीफ इंजीनियर जांग शेंगलिन ने बताया कि अभी वर्तमान में ब्रिज का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे लोगों के लिए 2025 के मध्य से खोलने की योजना है।

चीन की ताकत को प्रदर्शित करेगा
झांग ने आगे कहा कि यह ब्रिज बुनियादी सरंचना में चीन की ताकत को प्रदर्शित करेगा। बता दें कि दुनिया में जितने भी 100 ऊंचे ब्रिज हैं उनमें से आधे पुल केवल गुइझोउ में हैं।

बीपन नदी पर बना है ब्रिज
यह ब्रिज बीपन नदी पर बना है और इसके निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और पर्यटन को बढ़ावा देना है। पुल के निर्माण के बाद, क्षेत्र में यात्रा का समय 70 मिनट से घटकर लगभग 2 मिनट रह जाएगा।

आंखों के सामने गंगा में डूब गया दोस्त, मगर वीडियो बनाने में लगा रहा शख्स

अजब: समुद्र में तैरकर श्रीलंका से भारत आ गई थी यह भारतीय लड़की, लिया था मात्र 13 घंटे का टाइम

ये हैं रायपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, लग्जरी लाइफ के लिए रईसों की है पहली पसंद

ये दो भाई बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति

वेट लॉस के लिए मान लें बाबा रामदेव की बात, बिना मेहनत रोजाना 1 किलो तक कम होगा वजन

हाथ-पैरों से उतर रही है छिलके जैसी स्किन, तो जानें इसके पीछे छुपे कारण और कैसे दूर होगी समस्या

टेनिस खिलाड़ी राडुकानू का पीछा करने के आरोपी को विंबलडन देखने का टिकट नहीं दिया गया

क्या हैं सेहत के 5P, ऐसे करें स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत, घटेगा मोटापा और चमकेगा चेहरा

जवाबी मिसाइल हमलों में कमी, इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के ऊपर मचाया कोहराम, क्या ईरान का निकला दम?

IND vs ENG 1st Test: भारत के खिलाफ कैसी पिच तैयार करवा रहा है इंग्लैंड, मैदान प्रमुख ने कर दिया खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited