ये हैं दुनिया की सबसे पावरफुल स्पेस एजेंसीयां, जानिए किस नंबर पर आता है ISRO का नाम
विश्व के 195 देशों में से केवल 77 देशों के पास स्पेस एजेंसीज हैं। वहीं सिर्फ 13 देशों के पास अपनी लॉन्चिंग कैपेबिलिटीज हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया की टॉप स्पेस एजेंसीयां कौन सी है और इस लिस्ट में भारत का क्या स्थान है।

नासा
दुनिया में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) पहले स्थान है। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी। नासा की प्रमुख उपलब्धियों में अपोलो चंद्रमा मिशन, मार्स रोवर्स, और हबल स्पेस टेलीस्कोप शामिल हैं। इसकी अत्याधुनिक तकनीक और विशाल बजट इसे अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रमुख शक्ति बनाता हैं।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) का नाम आता है। इसकी स्थापना 1975 में हुई थी। ईएसए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो यूरोपीय देशों के बीच अंतरिक्ष कार्यक्रमों का समन्वय करता है। ESA के प्रमुख मिशनों में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह शामिल हैं। इसके महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में गैलीलियो उपग्रह प्रणाली और रोसेटा मिशन शामिल हैं, जो इसके वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को दर्शाते हैं।

चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का नाम आता है। इसकी स्थापना 1993 में हुई थी। इसके प्रमुख मिशनों में चांग'ई चंद्रमा मिशन, तियान्गोंग स्पेस स्टेशन और मार्स रोवर तियानवेन-1 शामिल हैं।

रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी
इसके बाद चौथे नंबर पर रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी का नाम आता है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में सोयुज और प्रोग्रेस अंतरिक्ष यान, और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के साथ सहयोग शामिल हैं।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का नाम आता है। जिसकी स्थापना 1969 में हुई थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने कम बजट में प्रभावशाली अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किए हैं। इसके प्रमुख मिशनों में मंगलयान, चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 शामिल हैं। इसरो की लागत और कुशल तकनीक और प्रभावशाली अनुसंधान इसे अंतरिक्ष विज्ञान में एक प्रमुख एजेंसी बनाता हैं।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

प्रदीप गवांडे से कितनी छोटी हैं IAS टीना डाबी, जानें UPSC में किसकी कितनी थी रैंक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संकट? इजराइली हमलों में कम से कम 14 वैज्ञानिकों की मौत

Air India: एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के लिए उड़ानें दोबारा कीं शुरू

'Namo Bharat Train'में आपका महंगा सामान छूट गया तो... 'नो टेंशन', मदद के लिए बैठे हैं ये

वायुसेना को अगले साल मिल जाएंगे कम से कम 6 तेजस, विमान बनकर तैयार बस इंजन का हो रहा इंतजार

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल, पढ़ें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त आज के पंचांग से
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited