टाइगर सफारी के लिए मशहूर हैं ये पांच शहर, एक को मिल चुका है अवार्ड
गर्मी के दिन ढलते ही जैसे मानसूनी वर्षा का दिन आता है। लोग अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप टाइगर सफारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो देश के कई शहरों में आप जा सकते हैं। चलिए, हम आपको उन पांच शहरों का नाम बताते हैं, जहां स्थित टाइगर सफारी में रोमांचक टाइगर सफारी लुत्फ उठा सकते हैं और टाइगर जैसे खतरनाक जानवर को बेहद करीब से देख सकते हैं। खासकर मानसून के समय में जंगल और ज्यादा खूबसूरत हो जाता है, क्योंकि चारों पर हरियाली ही हरियाली होती है।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। साथ ही इसे राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है। बता दें कि ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1955 और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना 1986 में की गई थी। इसके बाद दोनों को मिलाकर 1995 में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व कर दिया गया। यह करीब 1,727 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक
बांदीपुर टाइगर रिजर्व देश का दूसरा ऐसा टाइगर रिजर्व है, जहां सबसे अधिक आबादी है। यह चामराजनगर जिले के गुंडलपेट में स्थित है। साथ ही यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। यहां टाइगर के अलावा भारतीय हाथियों की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा तेंदुआ, ढोल, सांभर, भालू, चीतल जैसे कई जानवर और पक्षी देखे जा सकते हैं।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक
नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के मैसूर पठार और तमिलनाडु के नीलगिरि पर्वतों के बीच बसा हुआ है, जो इसे और ज्यादा मनमोहक बनाता है। यह 640 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ अभयारण्य है, जहां टाइगर के अलावा कई सारे जंगली जानवर निवास करते हैं। यहां दुनिया में एशियाई हाथियों के सबसे बड़े झुंड पाए जाते हैं।

पेरियार नेशनल पार्क, केरल
पेरियार टाइगर रिजर्व को लोग सबसे अधिक पसंद करते हैं। इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण सर्वेक्षण द्वारा 2022 में प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के मामले में देश के 54 टाइगर रिजर्वों में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित टाइगर रिजर्व का खिताब चुका है। यहां टाइगर के अलावा भारतीय हाथी, बंगाल टाइगर, सांभर, गौर, तेंदुआ समेत कई खतरनाक जानवर पाए जाते हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क भले ही बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल नहीं है, लेकिन यह काफी विशेष स्थान रखता है। इसका लोकेशन सबसे बेस्ट है। यही वजह है कि लोग इसे पसंद करते हैं। यह 1334 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आने वाले लोग आसानी से बाघ को देख सकते हैं।

जौन एलिया के 10 मशहूर शेर: मुझे अब तुम से डर लगने लगा है, तुम्हें मुझ से मोहब्बत हो गई क्या

डेब्यू करते ही बने 'सुपरस्टार', फिर खायी दर-दर की ठोकरें.... ये हैं बॉलीवुड के बन फिल्म वंडर्स

घूम आएं उत्तराखंड का स्वर्ग, नैनीताल से है 3 घंटे दूर, महात्मा गांधी ने कहा था मिनी स्विट्जरलैंड

बड़े मंगल पर बजरंगबली से सीखें मैनेजमेंट के ये गुण, बल, बुद्धि और विद्या का करें सटीक इस्तेमाल

CSK का नया IPL कार्यक्रम, धोनी को जी भरकर देख लीजिए, एक खिलाड़ी ने साथ छोड़ा

'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद के विशेष सत्र की जगह सर्वदलीय बैठक के पक्ष में शरद पवार, कांग्रेस को झटका

सख्त मल को एकदम ढीला कर देते हैं ये काले रंग के बीज, कब्ज का साबित होते हैं रामबाण इलाज, बस जान लें सेवन का सही तरीका

CBSE Class 12th Result 2025 Declared: जारी हो गया सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों को घेरा

Haryana: करनाल में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे; एक की मौत और 3 घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited