भारत के इन जगहों पर है सबसे ऊंचा तिरंगा, ऊंचाई जान खुली रह जाएगी आंखें

भारत इस साल 15 अगस्त के दिन अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के किस राज्य में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि सबसे ऊंचा तिंरगा किस राज्य में है।

तिरंगा
01 / 05

​​तिरंगा ​

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को तो सब जानते हैं। भारत का ध्वज यानी तिरंगा भारत की शान है। बता दें कि भारतीय संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को तिरंगे के प्रारूप को अपनाया गया था। तिरंगे का अनुपात 3:2 के अनुपात में है। अब सवाल है कि भारत के किस राज्य में सबसे ऊंचा तिरंगा फहर रहा है? बता दें कि पंजाब राज्य में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहर रहा है। पंजाब में यह अटारी सीमा पर स्थापित किया गया है।और पढ़ें

पंजाब
02 / 05

​​पंजाब ​

पंजाब राज्य में शान से फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की ऊंचाई 418 फुट है। भारत का सबसे ऊंचा तिरंगा होने की वजह से भारतीय तिरंगा भारत के साथ ही पाकिस्तान से भी दूर से दिखाई देता है। बता दें कि अटारी बॉर्डर पर भारतीय तिरंगा पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से अधिक ऊंचाई पर लहरा रहा है। तिरंगे की ऊंचाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज से 18 फुट अधिक है। हर साल अटारी सीमा पर कई भारतीय नागरिक सीमा पर होने वाले दोनों देश के कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचते हैं।और पढ़ें

कर्नाटक
03 / 05

​​कर्नाटक ​

इसके अलावा कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा बेलगाम में फहर रहा है, इसकी ऊंचाई 110 मीटर यानी की तकरीबन 361 फीट है। इसके अलावा गुवाहाटी के कोल्हापुर में देश का तीसरा सबसे ऊंचा तिरंगा फहर रहा है, इसकी ऊंचाई 330 फीट है। इतने ऊंचाई पर होने के कारण भारत की शान तिरंगा दूर से ही दिख जाता है।

आंध्र प्रदेश
04 / 05

​​आंध्र प्रदेश​

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की कोशिशें कई बार हुई थी, लेकिन इसको बनाने का श्रेय आंध्र प्रदेश के पिंगली वेंकैया को जाता है। पिंगली वेंकैया एक स्वतंत्रता सेनानी और कृषि वैज्ञानिक थे।

पिंगली वेंकैया
05 / 05

​पिंगली वेंकैया

1921 से 1931 तक कांग्रेस की बैठकों में अनौपचारिक रूप से पिंगली के झंडे का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1931 के सत्र में तीन रंगों वाले तिरंगा को औपचारिक मान्‍यता दी। इसमें केसरी, सफेद और हरा रंग था। और इस प्रकार से भारत का तिरंगा अस्तित्व में आया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited