दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय यहां रहते हैं, ये हैं टॉप 10 देश

भारतीय लोग जहां भी जाते हैं अपनी छाप छोड़ देते हैं। अपनी विविधताओं के लिए पहचाने जाने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में विदेशों में भी रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा भारतीय किस देश में रहते हैं। बता दें कि एक देश ऐसा भी है, जहां पर भारतीयों की संख्या 36 फीसद तक पहुंच गई है। चलिए जानते हैं -

01 / 10
Share

​यूएई​

यूएई की कुल जनसंख्या में भारतीयों का आंकड़ा 36 फीसद है, जो किसी भी देश में सबसे ज्यादा है। इस देश में करीब 36 लाख भारतीय रहते हैं।

02 / 10
Share

​कुवैत​

मध्य पूर्वी देश कुवैत में कुल 10 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं और यह वहां की कुल जनसंख्या का करीब 23.3 फीसद हैं।

03 / 10
Share

​यूएसए​

अमेरिका में सबसे ज्यादा 54 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या में करीब 1.6 फीसद हैं।

04 / 10
Share

​कनाडा​

भारतीयों विशेषतौर पर पंजाबियों का फेवरिट देश कनाडा है। यहां कुल 29 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या का 7.6 फीसद हैं

05 / 10
Share

​सउदी अरब​

सउदी अरब भी भारतीयों की फेवरिट लिस्ट में है। सउदी की कुल जनसंख्या में 7 फीसद यानी 24.5 लाख से अधिक भारतीय हैं।

06 / 10
Share

​दक्षिण अफ्रीका​

भारतीयों के लिए साउथ अफ्रीका फेवरिट देशों में से एक है और यहां पर 17 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या का 2.8 फीसद हैं।

07 / 10
Share

​युनाइटेड किंगडम​

अंग्रेजों ने भले ही हमारे देश पर 200 साल राज किया हो। आज यूके में कुल 18.5 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, जो वहां की कुल पॉपुलेशन का 2.7 फीसद हैं।

08 / 10
Share

​मलेशिया ​

मलेशिया अपने टूरिज्म के लिए मशहूर है। यहां करीब 29 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की कुल पॉपुलेशन में करीब 9 फीसद हैं।

09 / 10
Share

​म्यांमार ​

म्यांमार से हमारा बॉर्डर लगता है और इस देश में करीब 20 लाख भारतीय रहते हैं, जो पड़ोसी देश की कुल जनसंख्या के 3.6 फीसद हैं।

10 / 10
Share

​श्रीलंका​

पड़ोसी देश श्रीलंका में भारतीयों की संख्या 16 लाख से अधिक है और इस आयलैंड देश की कुल जनसंख्या का 7.5 फीसद भारतीय हैं।