भारत का इकलौता शहर, जिसे कहते हैं सिटी ऑफ रोमांस
Romantic city of India: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है, जिसके प्यार का शहर कहते हैं। इस शहर को भारत सिटी ऑफ रोमांस कहा जाता है। ये वही शहर है, जिसे झीलों की नगरी भी कहते हैं। क्या आपको ये मालूम है कि ये शहर किस राज्य में आता है? आपके दिल में उठ रही कुलबुलाहट को हम शांत किए देते हैं।

दुनिया का सिटी ऑफ रोमांस
वैसे तो अब तक फ्रांस के पेरिस को दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता रहा है, लेकिन पेरिस से ये खिताब छिनता नजर आ रहा है। हालिया सर्वे में दुनिया के सबसे रोमांटिक स्थान के तौर पर हवाई का माउई अब आगे निकल गया है।

भारत का सबसे रोमांटिक शहर
ये शहर दुनिया का चौथा सबसे रोमांटिक शहर है और भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जिसे सिटी ऑफ रोमांस कहा जाता है। इस शहर को झीलों का शहर भी कहते हैं, जिसका नाम है- उदयपुर।

क्यों कहलाया रोमांटिक सिटी?
उदयपुर को भारत का इकलौता रोमांटिक शहर माना जाता है। इसे 'झीलों की नगरी' भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस शहर की कौन सी खासियतें इसे रोमांटिक बनाती हैं।

इस शहर की खासियतें समझिए
उदयपुर में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनके किनारे लव वर्ड्स और कपल बोटिंग करने जा सकते हैं। झीलों के किनारे कई होटल, हवेलियां और रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं, जो कपल को खूब भाते हैं। उदयपुर में खूबसूरत महल, मंदिर, घाट और हवेलियां हैं। जहां प्रेमी जोड़े घूमने जाते हैं।

कैसा रहा है इस शहर का इतिहास?
भारत का इकलौता सिटी ऑफ रोमांस जितना खूबसूरत है, वहीं उतना ही आकर्षक इस शहर का इतिहास है। सिसोदिया राजवंश से इस शहर का शुरुआती इतिहास जुड़ा है। उदय सिंह ने 1558 में इस शहर को स्थापित किया था।

दुनिया में किस स्थान पर उदयपुर
एक रिपोर्ट में दुनिया में सबसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट में फ्रांस का पेरिस को पहला स्थान दिया गया है। दूसरे स्थान पर इटली का वेनिस, तीसरे पर चीन का होग्झू शहर और चौथे नंबर पर उदयपुर ने जगह बनाई है। ये भारत का इकलौता ऐसा शहर है, जिसे इस लिस्ट में जगह दिया गया है।

बैंकॉक में पैसा बहाकर कहां जाते हैं लोग, जानकर तुम भी हो जाओगे जाने को मजबूर

दशकों पहले मिस इंडिया बन ऐसी लगती थी संगीता बिजलानी, फैशन देख एक झटके में ढेर आलिया-ऐश्वर्या भी, 64 की उम्र ऐसा हुआ हाल

सिर्फ इस खिलाड़ी के फैंस असली हैं, बाकी खरीदे... हरभजन सिंह के बयान ने खड़ा किया विवाद

राजकुमारियों की तरह सज-धजकर मेहंदी पर तैयार हुई थी ये एक्ट्रेस, किसी ने पहना रानी हार तो कोई बनी फूलों सी शहजादी

30 की उम्र पार करते ही बदल जाती है इस मूलांक वालों की किस्मत, शनि बना देते हैं करोड़पति!

EXPLAINED: आज के इस IPL मैच से तय हो जाएगी 4 टीमों की तकदीर, जानिए कैसे

कल का मौसम 19 May 2025 : 5 दिन मौसम रहेगा सुहाना, झमाझम बरसेंगे बादल; कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश का अलर्ट

नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA को बिहार में मिलेगी शानदार जीत, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने चुनावों को लेकर कही ये बात

मानसून में बिजली का संकट; कॉल सेंटर की सीमित क्षमता बनी उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

Rishikesh Stay Options: ऋषिकेश में ठहरने के लिए बेहतरीन जगहें, यात्रा को बना देगा और भी ज्यादा यादगार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited