भारत का इकलौता शहर, जिसे कहते हैं सिटी ऑफ रोमांस

Romantic city of India: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है, जिसके प्यार का शहर कहते हैं। इस शहर को भारत सिटी ऑफ रोमांस कहा जाता है। ये वही शहर है, जिसे झीलों की नगरी भी कहते हैं। क्या आपको ये मालूम है कि ये शहर किस राज्य में आता है? आपके दिल में उठ रही कुलबुलाहट को हम शांत किए देते हैं।

01 / 06
Share

दुनिया का सिटी ऑफ रोमांस

वैसे तो अब तक फ्रांस के पेरिस को दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता रहा है, लेकिन पेरिस से ये खिताब छिनता नजर आ रहा है। हालिया सर्वे में दुनिया के सबसे रोमांटिक स्थान के तौर पर हवाई का माउई अब आगे निकल गया है।

02 / 06
Share

भारत का सबसे रोमांटिक शहर

ये शहर दुनिया का चौथा सबसे रोमांटिक शहर है और भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जिसे सिटी ऑफ रोमांस कहा जाता है। इस शहर को झीलों का शहर भी कहते हैं, जिसका नाम है- उदयपुर।

03 / 06
Share

क्यों कहलाया रोमांटिक सिटी?

उदयपुर को भारत का इकलौता रोमांटिक शहर माना जाता है। इसे 'झीलों की नगरी' भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस शहर की कौन सी खासियतें इसे रोमांटिक बनाती हैं।

04 / 06
Share

इस शहर की खासियतें समझिए

उदयपुर में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनके किनारे लव वर्ड्स और कपल बोटिंग करने जा सकते हैं। झीलों के किनारे कई होटल, हवेलियां और रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं, जो कपल को खूब भाते हैं। उदयपुर में खूबसूरत महल, मंदिर, घाट और हवेलियां हैं। जहां प्रेमी जोड़े घूमने जाते हैं।

05 / 06
Share

कैसा रहा है इस शहर का इतिहास?

भारत का इकलौता सिटी ऑफ रोमांस जितना खूबसूरत है, वहीं उतना ही आकर्षक इस शहर का इतिहास है। सिसोदिया राजवंश से इस शहर का शुरुआती इतिहास जुड़ा है। उदय सिंह ने 1558 में इस शहर को स्थापित किया था।

06 / 06
Share

दुनिया में किस स्थान पर उदयपुर

एक रिपोर्ट में दुनिया में सबसे रोमांटिक शहरों की लिस्ट में फ्रांस का पेरिस को पहला स्थान दिया गया है। दूसरे स्थान पर इटली का वेनिस, तीसरे पर चीन का होग्झू शहर और चौथे नंबर पर उदयपुर ने जगह बनाई है। ये भारत का इकलौता ऐसा शहर है, जिसे इस लिस्ट में जगह दिया गया है।