चांद की मिट्टी से चीन का खुलासा, सही था चंद्रयान...'चंद्रमा पर पानी मौजूद'

चांद पर पानी होने के संकेत मिले हैं। यहां की मिट्टी में वैज्ञानिकों ने पानी के अणु खोज निकाले हैं। खास बात यह है कि भारत के चंद्रयान-1 ने ही सबसे पहले इस बार का दावा किया था और आज चीन के वैज्ञानिकों ने चांद से लाई गई मिट्टी के नमूनों में पानी के अणुओं को खोजा है। यानी इसरो के चंद्रयान ने चांद के बारे में जो दावा किया था, वह सच हुआ है।

01 / 06
Share

​चांद से लाई गई थी मिट्टी​

चीन के मिशन चांद ई-5 द्वारा चांद से लाए गए मिट्टी के नमूनों में पानी के अणु पाए गए हैं। इसकी जानकारी चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से दी गई है।

02 / 06
Share

​चीन ने क्या बताया?​

चीनी वैज्ञानिकों ने बताया कि 2020 में चांद ई-5 मिशन द्वारा लाई गई चांद की मिट्टी में आणविक जल से युक्त एक जलयोजित खनिज पाया गया है।

03 / 06
Share

​चंद्रयान ने पहले ही किया था दावा​

चीनी वैज्ञानिकों ने जिस चीज की खोज की है, उसका दावा भारत द्वारा 2009 में भेजे गए चंद्रयान-1 मिशन ने पहले ही कर दिया था।

04 / 06
Share

​सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में मिले थे पानी के संकेत​

चंद्रयान-1 ने चंद्रमा के सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं के रूप में जलयोजित खनिजों के संकेतों का पता लगाया था।

05 / 06
Share

​वैज्ञानिकों की उम्मीद बढ़ी​

चांद की मिट्टी में पानी के अणु मिलने से वैज्ञानिकों की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें, वैज्ञानिक लंबे समय से अंतरिक्ष में पानी की तलाश कर रहे हैं।

06 / 06
Share

​कुछ दिन पहले मिली थी एक गुफा​

कुछ दिन पहले चांद पर एक गुफा मिली थी। वैज्ञानिकों ने कहा था कि यह गुफा भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के अस्थाई शेल्टर का काम कर सकती है।